फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madrasas in UP defy Yogi govt order on national anthem

योगी सरकार के 'रडार' पर आए राष्ट्रगान न गाने वाले मदरसे, होगी कार्रवाई

Wed, 16 Aug 2017 11:18 AM IST
Amarujala.com- Presented By: मोहित
Amarujala.com- Presented By: मोहित Updated Wed, 16 Aug 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Madrasas in UP defy Yogi govt order on national anthem

उत्तर प्रदेश के मदरसों में योगी सरकार के उस आदेश पर मदरसों ने खारिज कर दिया जिसमें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का फरमान था। इसके पीछे मदरसों की तरफ से वजह बताई गई कि मुस्लिमों को देशभक्ति साबित करने के लिए किसी को सबूत पेश करने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन


पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर सहारनपुर में झंडा फहराने को लेकर बवाल    
विज्ञापन


राज्य के कानपुर, मेरठ और बरेली के मदरसों में कुछ जगहों पर राष्ट्रगान 'जन गण मन' की जगह अल्लामा इकबाल का लिखा 'सारे जहां से अच्छा' गाया गया। सुनी उलेमा परिषद के संयोजक हाजी मोहम्मद सलीह ने कहा 'छात्रों ने ध्वज फहराया और इस अवसर को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। सरकार का यह आदेश हमारी देशभक्ति को गलत साबित करने का प्रयास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- जफर सरेशवाला बोले, मदरसों में झंडारोहण और राष्ट्रगान पर बंद हो विवाद    


दरअसल इस विवाद उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी उस सर्कुलर की वजह से पैदा हुआ जिसमें ये निर्देश दिया गया था कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण और राष्ट्रगान जैसे कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर जिले के अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंपने का निर्देश था।

राष्ट्रगान के अनदेखी करने वाले मदरसों पर कार्रवाई
जिन मदरसों ने सरकार के इस आदेश पर अमल नहीं किया उन पर कार्रवाई हो सकती है। बरेली के कमिश्नर के मुताबिक, प्रदेश के जिन मदरसों में राष्ट्रगान की अनदेखी की गई सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत उनपर कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।  


राष्ट्रगान होगा, वंदेमातरम नहीं

आजादी के जश्न को लेकर मचे घमासान पर आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के राष्ट्रीय महामंत्री वहीदुल्लाह खां ने साफ किया था कि मदरसों में वंदेमातरम नहीं होगा। उनका कहना था कि सरकार की ओर से जारी आदेश में भी ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed