{"_id":"67a6d9625e4d84968c089e71","slug":"madipur-assembly-election-result-2025-live-aap-vs-bjp-vs-congress-rakhi-birlan-kailash-gangwal-jp-panwar-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Madipur Chunav Result 2025: मादीपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत, आप की राखी बिड़ला और कांग्रेस के जेपी हारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Madipur Chunav Result 2025: मादीपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत, आप की राखी बिड़ला और कांग्रेस के जेपी हारे
Sat, 08 Feb 2025 03:34 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 08 Feb 2025 03:34 PM IST
सार
Madipur Chunav Result 2025: दिल्ली की मादीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। यहां से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गंगवाल ने आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला और कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश पंवार को को मात दी है।
विज्ञापन
मादीपुर में 'कमल' खिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की मादीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी कैलाश गंगवाल 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला और कांग्रेस के जेपी पंवार से था। जो क्रमश: दूसरे और तीसरे पर रहे। इस सीट पर कई बार आप और भाजपा प्रत्याशी रुझानों और वोटों की संख्या में आगे-पीछे देखे गए थे।
विज्ञापन
----------------------
मादीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: भाजपा प्रत्याशी 10 हजार 010 वोटों से आगे
- दिन के 1:45 बजे तक मादीपुर सीट पर 10वें राउंड की गिनती जारी है।
- भाजपा प्रत्याशी कैलाश गंगवाल 49 हजार 489 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
- आप प्रत्याशी राखी बिड़ला 38 हजार 479 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पंवार 17 हजार 261 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
मादीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: भाजपा प्रत्याशी 11 हजार 662 वोटों से आगे
- दिन के 12:15 बजे तक मादीपुर सीट पर आठ राउंड की गिनती हो चुकी है।
- भाजपा प्रत्याशी कैलाश गंगवाल 39 हजार 412 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
- आप प्रत्याशी राखी बिड़ला 27 हजार 750 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पंवार 15 हजार 956 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
मादीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: भाजपा प्रत्याशी 9 हजार 274 वोटों से आगे
- दिन के 11:30 बजे तक मादीपुर सीट पर सात राउंड की गिनती हो चुकी है।
- भाजपा प्रत्याशी कैलाश गंगवाल 32 हजार 950 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
- आप प्रत्याशी राखी बिड़ला 23 हजार 676 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पंवार 14 हजार 865 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
मादीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान:
- दिन के 11 बजे तक मादीपुर सीट पर पांच राउंड की गिनती हो चुकी है।
- भाजपा प्रत्याशी कैलाश गंगवाल 22 हजार 465 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
- आप प्रत्याशी राखी बिड़ला 17 हजार 014 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पंवार 13 हजार 284 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
दिल्ली की मादीपुर विधानसभा सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा का हिस्सा है। मादीपुर विधानसभा की आरक्षित सीट पर भाजपा का ट्रैक-रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कांग्रेस ने इस सीट पर 15 वर्षों तक राज किया है। 2020 में यहां से आप के गिरीश सोनी जीते थे। आप ने इस बार विधानसभा उपाध्यक्ष और तीन बार मंगोलपुरी सीट से जीत चुकीं राखी बिड़लान को मादीपुर से टिकट दिया है। भाजपा से कैलाश गंगवाल तो कांग्रेस से जयप्रकाश पंवार उम्मीदवार हैं। बता दें कि, मादीपुर सीट पर कुल नौ उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
2020 में आप को मिला था जनादेश
2020 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। मादीपुर की बात करें तो इस सीट पर फिर से आप के मौजूदा विधायक गिरीश सोनी ने जीत हासिल की। आप ने भाजपा के कैलाश सांकला को 22,719 वोटों से हरा दिया था। आप उम्मीदवार को 64440 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार को 41721 वोट मिले।
2020 में आप को मिला था जनादेश
2020 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। मादीपुर की बात करें तो इस सीट पर फिर से आप के मौजूदा विधायक गिरीश सोनी ने जीत हासिल की। आप ने भाजपा के कैलाश सांकला को 22,719 वोटों से हरा दिया था। आप उम्मीदवार को 64440 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार को 41721 वोट मिले।