{"_id":"60a439c3ab8f1c743c49385e","slug":"madhya-pradesh-rewa-mp-janardhan-mishra-cleaning-toilet-of-quarantine-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भाजपा सांसद ने किया क्वारंटीन सेंटर का टॉयलेट साफ, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भाजपा सांसद ने किया क्वारंटीन सेंटर का टॉयलेट साफ, वीडियो वायरल
Wed, 19 May 2021 06:02 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 May 2021 06:02 AM IST
सार
सांसद ने रीवा जिले के मउगंज जनपद के ग्राम पंचायत सेमरिया कुंज बिहारी क्वारंटीन सेंटर के टॉयलेट को हाथ से साफ किया। सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
विज्ञापन
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा
- फोटो : YouTube grab
विस्तार
सफाई को लेकर मिजोरम के मंत्री के बाद अब मध्यप्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा चर्चा में हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा ने क्वारंटीन सेंटर में हाथों से टॉयलेट की सफाई की। टॉयलेट को साफ करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि सांसद ने टॉयलेट साफ करने के लिए ब्रश का इंतजार नहीं किया, उन्होंने हाथ से ही टॉयलेट सीट को साफ किया। सांसद को ऐसा काम करते देखकर लोग चकित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद जनार्दन मिश्रा क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने गए थे। जब उन्होंने देखा कि बाथरूम का टॉयलेट काफी गंदा है। उसे साफ करने की जरूरत है तो वो खुद साफ करने लगे। इस काम को वो अकेले करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सांसद ने हाथों में ग्लब्स पहना है और टॉयलेट में हाथ डालकर गंदगी साफ कर रहे हैं।
जनार्दन मिश्रा का कहना है कि कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता, कोविड की महामारी में सभी काम कर रहे हैं चाहे वह डॉक्टर हो या फिर सफाईकर्मी। टॉयलेट गंदा था इसलिए मैंने साफ कर दिया ताकि लोग इस काम के लिए आगे आएं और स्वच्छता के महत्व को समझें।
