फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Mohan Yadav government is going to give dearness allowance to MP government employees

Madhya Pradesh: सरकारी कर्मचारियों को नए साल में मिलेगी दोगुनी खुशी, यादव सरकार देने जा रही ये सौगात

Thu, 28 Dec 2023 02:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Dec 2023 02:32 PM IST
सार

केंद्र सरकार जुलाई 2023 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर चुकी है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण इस पर निर्णय नहीं हो पाया था। अभी कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसे बढ़ाकर 46 फीसदी किया जाना है...

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Mohan Yadav government is going to give dearness allowance to MP government employees
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नए साल 2024 में मध्यप्रदेश की सरकारी कर्मचारी की बल्ले-बल्ले होने वाली है। राज्य की डॉ. मोहन यादव सरकार प्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात देने जा रही है। मध्यप्रदेश के वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव तैयार भी लिया है और मुख्यमंत्री के सचिवालय को भेज दिया है।

विज्ञापन

अभी कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसे बढ़ाकर 46 फीसदी किया जाना है। वित्त विभाग की अधिकारियों के अनुसार इस बढ़ोत्तरी के चलते राज्य सरकार पर 140 करोड़ रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त व्यय आएगा। वर्तमान में चल रहे वित्त वर्ष में सरकार को इसके लिए 480 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन

केंद्र सरकार जुलाई 2023 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर चुकी है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण इस पर निर्णय नहीं हो पाया था। राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा था, लेकिन मतदान तक रुकने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से मामला अटका हुआ है। सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है। दरअसल, जनवरी में फिर केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि कर सकती है। प्रतिवर्ष जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वित्त विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए 56 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ते का प्रावधान बजट में रखने की तैयारी की है। सभी विभागों को निर्देश गए हैं कि स्थापना व्यय में तीन फीसदी वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते व राहत के लिए 56 फीसदी के अनुसार प्रावधान रखा जाए। संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में आठ फीसदी की वृद्धि के हिसाब से प्रावधान रखा जाएगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज सरकार ने संविदा कर्मचारियों के वेतन-भत्ते बढ़ा दिए थे। इसके लिए अनुपूरक बजट में भी प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed