{"_id":"5e6a47a98ebc3ea7cf34ecae","slug":"madhya-pradesh-crisis-speaker-sent-notice-to-22-rebel-mlas-said-resign-in-personally-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सियासी संकट के बीच स्पीकर ने भेजा 22 बागी विधायकों को नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश: सियासी संकट के बीच स्पीकर ने भेजा 22 बागी विधायकों को नोटिस
Thu, 12 Mar 2020 08:01 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 12 Mar 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा
- फोटो : Fhile Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा देने वाले छह मंत्रियों समेत 22 बागी कांग्रेस विधायकों को नोटिस जारी कर दिया। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्पीकर ने इन सभी विधायकों को शुक्रवार को उनके सामने पेश होकर यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि उन्होंने इस्तीफा खुद दिया है और यह फैसला बिना किसी के दबाव में आए लिया गया है।
विज्ञापन
इन 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने पुरानी सरकार पर गहरा रहे सियासी संकट के बीच विधानसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। उधर, स्पीकर ने भी नोटिस भेजने की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा, विधायकों के दबाव में इस्तीफा नहीं देने की पुष्टि करना स्पीकर की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
सारी प्रक्रिया नियमों के तहत हो रही है और उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, वैसे तो नियम है कि विधायक निजी तौर पर उपस्थित होकर इस्तीफा दे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इसके चलते यह देखना पडे़गा कि क्या विधायकों ने खुद ही इस्तीफा लिखा है। क्या उस पर उनके ही दस्तखत हैं। स्पीकर ने कहा कि मैं पूरी तरह निष्पक्ष हूं।
विज्ञापन