फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya pradesh couple got married, just surved the tea for guests

एक शादी जिसमें मिलेगी सिर्फ चाय

Wed, 30 Nov 2016 12:50 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 30 Nov 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh couple got married, just surved the tea for guests

भारत में शादियों को लेकर एक तय सी परिपाटी है जिसमें शहनाई, सजावट, मेहमानों की चहल-पहल और दावतें अनिवार्य सा हिस्सा है। कई बार शादियां भव्यता और हैसियत जाहिर करने का पैमाना भी बन जाती हैं।

विज्ञापन

केंद्र सरकार के नोटबंदी फैसले के बाद कर्नाटक के कारोबारी और पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी का समारोह पांच दिन तक चला। मीडिया रिपोर्टों का दावा है कि इस शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड में दो आईएएस अधिकारियों आशीष वशिष्ठ और सलोनी की शादी की चर्चा भी इसी वजह से हो रही है। कहा जा रहा है कि इस शादी में कोई खर्च हुआ ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष और सलोनी एक ही बैच के अधिकारी हैं और उन्होंने कोर्ट में शादी का फैसला करके बेवजह के तामझाम से दूर रहने का इरादा बनाया।
आशीष कहते हैं "खर्च इसलिए नहीं हुआ कि हमने कोर्ट में शादी की है। मैं यहां नौकरी कर रहा हूं। एसडीएम हूं। हम लोग यहां पर आए। कोर्ट में गए और शादी कर ली। तो खर्च कैसे होगा?"

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भी इस शादी का जिक्र किया था

Madhya pradesh couple got married, just surved the tea for guests

आशीष की पत्नी सलोनी आंध्र प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। आशीष का कहना है कि उनका इरादा नोटबंदी या किसी और मुद्दे पर कोई संदेश देने का नहीं था। वो व्यस्तता की वजह से शादी के लंबे कार्यक्रम के पक्ष में नहीं थे।

वो कहते हैं, "ऐसी कोई योजना नहीं थी कि किसी को कोई संदेश देना है। हम इतने व्यस्त हैं कि चार-छह दिन का समय निकालना मुश्किल होता है। हमें ये अच्छा विकल्प लगा। हमने किया और इससे अगर कोई संदेश जाता है तो अच्छा ही है।" इन दो आईएएस अधिकारियों की इस सादगी भरी शादी का जिक्र मध्य प्रदेश के बाहर भी हो रहा है।

इसके पहले 17 नवंबर को सूरत में हुई एक शादी में आए मेहमानों को सिर्फ चाय परोसी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी इस शादी का जिक्र किया था।
नरेंद्र मोदी ने कहा था, "गुजरात में सूरत में एक बेटी ने अपने यहां शादी में जो लोग आए, उनको सिर्फ चाय पिलाई और कोई जलसा नहीं किया क्योंकि नोटबंदी के कारण कुछ कठिनाई आई थी। बारातियों ने भी उसे इतना ही सम्मान माना।"

शादी के लिए होटल की बुकिंग रद्द कर दी गई है

Madhya pradesh couple got married, just surved the tea for guests

प्रधानमंत्री ने कहा कि सूरत के भरम मारू और दक्षा परमार ने अपनी शादी के माध्यम से भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई में जो योगदान किया है, वो प्रेरक है। सूरत की इस शादी ने झारखंड के हजारीबाग के कारोबारी रवि शर्मा को नई दिशा दिखाई है।

स्थानीय पत्रकार रवि प्रकाश के मुताबिक रवि शर्मा आगामी 3 दिसंबर को होने वाली अपने बेटे सौरव शर्मा की शादी में अतिथियों को सिर्फ चाय पिलाने के इरादे में हैं। शादी के लिए होटल की बुकिंग रद्द कर दी गई है और साईं मंदिर में आयोजन तय किया गया है। शादी में शहनाई जरूर बजेगी लेकिन रस्में सादगी के साथ पूरी होंगी। नोटबंदी का ये दौर भारत में होने वाली शादियों की सूरत में भी कहीं न कहीं कुछ तो बदलाव ला ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed