{"_id":"570e68384f1c1b9d534a6abd","slug":"m3m-land-deal-with-sahara-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम3एम ने सहारा के साथ जमीन सौदा पूरा किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एम3एम ने सहारा के साथ जमीन सौदा पूरा किया
एजेंसी/दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
रियल्टी कंपनी एम3एम के साथ सहारा का जमीन सौदा पूरा हो गया
- फोटो : M3M
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल्टी कंपनी एम3एम के साथ सहारा का जमीन सौदा पूरा हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को गुड़गांव में सहारा से खरीदी गई जमीन का 700 करोड़ रुपये का अंतिम भुगतान कर दिया है। कंपनी ने यहां सहारा समूह से 185 एकड़ जमीन 1,211 करोड़ रुपये में खरीदी थी।
विज्ञापन
गुड़गांव स्थित रियल्टी डेवलपर एम3एम ने कहा कि सहारा से खरीदी गई जमीन की कीमत की अंतिम किस्त 29 मार्च को सहारा-सेबी अकाउंट में जमा करा दी गई है। यह किस्त गुड़गांव में उस जमीन की है जिसे सहारा ने दिसंबर, 2014 में कंपनी को बेच दी थी।
विज्ञापन
सहारा समूह ने जेल में बंद अपने प्रमुख सुब्रत राय को जेल से रिहा कराने के लिए रकम जुटने की कवायद के तहत यह जमीन बेची थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय सहारा को जेल से रिहा करने के लिए 5000 करोड़ रुपये और इतनी ही राशि की बैंक गारंटी जमा करने को कहा है। सहारा समूह को निवेशकों के 24000 करोड़ रुपये लौटाने हैं, जो ब्याज समेत 34,000-35,000 करोड़ रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन