फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lt Gen Paramjit Singh to be new DGMO of Indian Army

ले. जनरल परमजीत सिंह होंगे भारतीय सेना के अगले डीजीएमओ, 15 अक्तूबर से संभालेंगे कार्यभार

Sat, 27 Jul 2019 06:37 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 27 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Lt Gen Paramjit Singh to be new DGMO of Indian Army
भारतीय सेना (लोगो) - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकवाद रोधी अभियानों में व्यापक अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भारतीय सेना के अगले सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह, वर्तमान में सेना के नगरोटा स्थित XVI कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवारत हैं, सिंह लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के बाद 15 अक्तूबर को नए डीजीएमओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को पूर्वी कमान का नया जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


डीजीएमओ के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा सहित भारतीय सेना के विभिन्न अभियानों की देखरेख करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह को आतंकवाद-रोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है और वह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लॉन्च पैड पर 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक की योजना में शामिल थे।
विज्ञापन


डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कश्मीर घाटी में सेना में विभिन्न परिचालन और स्टाफ पदों पर काम किया है। सियाचिन ग्लेशियर में एक कार्यकाल सहित ऊंचाई वाले युद्ध में उनका विशाल अनुभव है। उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों का संचालन करने में बिताया है, इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका में लिट्टे के खिलाफ ऑपरेशन में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed