फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   LS Polls 2024: Congress candidate from Ghaziabad dolly sharma said - I will contest election on development

LS Polls 2024: गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी बोलीं- विकास-महिला सुरक्षा पर लड़ूंगी चुनाव, BJP पर साधा निशाना

Thu, 28 Mar 2024 02:27 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:27 PM IST
सार

कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वे पहले भी चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार वे किस मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हैं और उनकी चुनावी तैयारी क्या है, यह जानने के लिए हमारे संवाददाता ने उनसे विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन
LS Polls 2024: Congress candidate from Ghaziabad dolly sharma said - I will contest election on development
LS Polls 2024: Dolly Sharma - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

प्रश्न- कांग्रेस ने गाजियाबाद की सीट से एक बार फिर आप पर भरोसा जताया है। क्या कहेंगी? इस बार का चुनाव आपके लिए कितना कठिन रहने वाला है?   

विज्ञापन

उत्तर- मेरे ऊपर भरोसा जताने के लिए सबसे पहले मैं अपनी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, हमारे लोकप्रिय नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति अपना आभार प्रकट करती हूं। जहां तक चुनाव की बात है, मैं इसी क्षेत्र में पैदा हुई और यहीं की रहने वाली हूं, मुझे यहां की समस्याओं के विषय में पूरी जानकारी है। बड़े औद्योगिक क्षेत्र और दिल्ली के सबसे करीब होने के बाद भी यहां विकास नहीं हुआ है।

विज्ञापन

यहां चारों ओर सड़कों में गड्ढे हैं। साहिबाबाद और खोड़ा इलाके में अभी तक लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। साहिबाबाद में एक अस्पताल तक नहीं है। लोनी में एक अस्पताल का वादा हुआ था, लेकिन आज तक उसका काम शुरू नहीं हो पाया है। मेरे यही जमीनी मुद्दे हैं और मैं इन्हीं मुद्दों पर जनता से समर्थन मांगूंगी। सबसे मिल जुलकर जनता का साथ लेते हुए मैं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न- भाजपा इस क्षेत्र में विकास के बड़े दावे कर रही है। क्या कहेंगी?

उत्तर- वे किस विकास की बात कर रहे हैं? एनसीआरबी के आंकड़े बता रहे हैं कि यूपी विकास की नहीं, अपराध की राजधानी बनती जा रही है। महिलाओं के साथ अपराध, हत्या और बलात्कार यहां रोज की बात हो गई है। क्या इसी को विकास कहते हैं? साहिबाबाद सहित गाजियाबाद के कई इलाके अपने उद्योगों के लिए देश-दुनिया में जाने जाते हैं, लेकिन वहां न सड़कें बनी हैं, न पीने के पानी तक की सुविधा है।

भाजपा के पुराने प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने यहां कोई विकास का काम नहीं किया, इसलिए भाजपा अपना प्रत्याशी बदलकर लोगों को एक बार फिर भ्रम में डालकर जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है। वर्तमान भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग वही व्यक्ति हैं, जो सरकार में रहते हुए भी कोरोना काल में लोगों को इलाज तक नहीं दिला पाए। लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने तक की उनकी क्षमता नहीं थी। इसलिए मुझे लगता है कि गाजियाबाद की जनता उनका सच जानती है, प्रत्याशी बदलकर जीतने का भाजपा का प्लान सफल नहीं होगा।  

प्रश्न- भाजपा ने इस बार 400 सीट पार का नारा दिया है। केंद्र सरकार का दावा है कि उसने विकास किया है। भाजपा के इन दावों के बीच कांग्रेस कहां खड़ी है? 

उत्तर- भाजपा का विकास यही है कि जो गैस सिलेंडर कांग्रेस की सरकार में 400 रुपये का मिलता था, वह हजार-1200 का हो गया है। जो पेट्रोल 60-70 रुपये में मिलता था, वह 100 रुपये का हो गया है। महंगाई-बेरोजगारी का आंकड़ा रोज ऊपर जा रहा है, अमीरों की आमदनी बढ़ रही है, लेकिन गरीबों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। क्या इसे ही भाजपा विकास कहती है? उनका 400 का आंकड़ा भी जुमला रह जाएगा। भाजपा को इन चुनावों में कड़ी हार मिलने वाली है।   

प्रश्न- देश के सबसे बड़े चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस इस समय सबसे कमजोर स्थिति में है। वह कैसे मजबूत होगी? 

उत्तर- मुझे लगता है कि पिछले 10 सालों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलकर देश की जनता को बरगलाने का काम किया है। इस झूठ से भाजपा को सफलता तो मिल गई, लेकिन 10 सालों में जनता के सामने सच्चाई सामने आ चुकी है। आज आटे से लेकर पेंसिल तक पर जीएसटी लगाकर लोगों को शिक्षा तक से दूर किया जा रहा है। आज देश का हर वर्ग परेशान है।

जबकि राहुल गांधी पूरे देश में घूम-घूमकर गरीबी-महंगाई और न्याय की बातें उठा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें जनता का साथ मिलेगा और इसके सहारे यूपी के साथ-साथ पूरे देश में कांग्रेस मजबूत होगी। आज विपक्ष के ज्यादातर दल भी हमारे साथ हैं, उनके सहयोग से हम जनता को इस विकास के दावों की असलियत बताएंगे और भाजपा को हराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed