{"_id":"6ad2baa5c028ac16510aeb9d","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-17-october-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: एलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती; अदन एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले; अमेरिका में हमले की साजिश, भारत चिंतित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: एलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती; अदन एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले; अमेरिका में हमले की साजिश, भारत चिंतित
Sat, 17 Oct 2026 05:30 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश को लेकर भारत ने चिंता जताई है और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उधर, यमन के अदन एयरपोर्ट पर एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार हमला हुआ है। शुक्रवार रात एयरपोर्ट पर दो मिसाइलें गिरीं। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस सचिव केटी जकारिया के भविष्य को लेकर संकेत दिए हैं। इससे उनकी नियुक्ति के महज पांच दिन बाद ही पद से हटाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। मॉनसून की विदाई के बाद भी देश के प्रमुख जलाशयों में पानी की कमी बनी हुई है। दक्षिण भारत में जल संकट की चिंता बढ़ गई है। उधर, पश्चिम एशिया में बढ़ते हमलों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। सीआरपीएफ में लांस नायक और नायक रैंक दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर जवानों से 48 घंटे में सुझाव मांगे गए हैं। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, कप्तान स्मृति मंधाना टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखीं। उधर, 'बिग बॉस 20' में राशन टास्क को लेकर घरवालों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
लाल कृष्ण आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश पर भारत चिंतित: भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील; क्या कहा?
अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर पर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश को भारत ने गंभीर चिंता का विषय बताया है। भारत ने शुक्रवार को अमेरिका से वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। भारत ने कहा कि उनकी सुरक्षा, सलामती और कल्याण का ध्यान रखा जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

अदन एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
यमन के अदन एयरपोर्ट पर दो मिसाइलों से हमला: सऊदी समर्थित सैन्य ठिकाना बना निशाना; किसने बनाया निशाना?
यमन के बंदरगाह शहर अदन के एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात दो मिसाइलों से हमला हुआ।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। एक सप्ताह से भी कम समय में इस एयरपोर्ट पर यह दूसरा हमला है। पुलिस ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईरान से जुड़े युद्ध के एक नए मोर्चे पर लड़ाई तेज हो रही है। इस मोर्चे पर हूती विद्रोहियों ने पड़ोसी देश सऊदी अरब और यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार, दोनों पर हमले किए हैं। पढ़ें पूरी खबर

मां कालरात्रि
- फोटो : AI
नवरात्रि का सातवां दिन 2026: जानें मां कालरात्रि की पूजा विधि, भोग, मंत्र, आरती, कथा और शुभ रंग
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना की जाती है। देवी का यह रूप जितना उग्र और शक्तिशाली है, उतना ही भक्तों के लिए कल्याणकारी भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, नकारात्मक शक्तियों और जीवन की बाधाओं से लड़ने का साहस प्रदान करती हैं। उन्हें शुभ फल देने वाली देवी होने के कारण 'शुभंकरी' नाम से भी पुकारा जाता है। पढ़ें पूरी खबर