फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LS elections: Maharashtra BJP president Bawankule said, Mahayuti seat sharing will be finalised by March 25

Lok Sabha Polls: 'MVA में सीट बंटवारे को लेकर 25 मार्च तक होगा फैसला', लोकसभा चुनाव को लेकर बोले बावनकुले

Sat, 16 Mar 2024 08:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 08:03 PM IST
सार

चुनाव की तारीखों के एलान के बाद महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रेशखर बावनकुले ने कहा कि महायुति 45 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। हालांकि कुछ सीटों पर मंथन जारी है। केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद फैसला जल्द लिया जाएगा। 

विज्ञापन
LS elections: Maharashtra BJP president Bawankule said, Mahayuti seat sharing will be finalised by March 25
चन्द्रशेखर बावनकुले (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीकों का एलान कर दिया है। सात चरणों में पूरे देश में आम चुनाव होंगे। तारीखों की घोषणा होने के बाद से राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। इस बीच, महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी वाले महायुति गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर चल रहे मंथन पर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद इस मुद्दे को जल्द सुलझा लिया जाएगा, हम 25 मार्च तक सीटों के बंटवारे पर घोषणा कर देंगे। 
विज्ञापन


सीट बंटवारे को लेकर जल्द कर लेंगे फैसला- बावनकुले
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 48 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है, सभी दल इसमें अपनी पूरी ताकर झोंक रहे हैं। महायुति के बीच चल रहे सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर बातचीत रह गई है, केंद्रीय नेतृत्व के साथ महायुति नेताओं की चर्चा के बाद समाधान निकाल लिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने रामटेक सीट मांगी है, जो अब शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने के पास हैं।
विज्ञापन


महायुति जीतेगा 45 से अधिक सीटें- बावनकुले
बावनकुले ने कहा कि विदर्भ की उन सीटों के संबंध में वाले दिनों में जल्द निर्णय किया जाएगा, जहां पहले और दूसरे चरण में मतदान होगा। विदर्भ की दस सीटों पर पहले दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में 7, 13 और 20 मई को मतदान होगा। बावनकुले ने दावा किया कि महायुति महाराष्ट्र में 45 से अधिक सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed