फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu ADGP HM Jayaram Arrested Over Alleged Kidnapping Linked to Love Marriage Dispute news in Hindi

Tamil Nadu: प्रेम विवाह, अपहरण और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी; तमिलनाडु की घटना आपको चौंकाकर रख देगी

Tue, 17 Jun 2025 09:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 09:12 AM IST
सार

मामला 22 साल के युवक और एक युवती की शादी से जुड़ा है। दोनों प्रेम विवाह किया था। यह बात युवती के पिता को पसंद नहीं थी। उन्होंने हर हाल में यह रिश्ता तोड़वाने की अपनी जिद की वजह से अपहरण की साजिश रची।

विज्ञापन
Tamil Nadu ADGP HM Jayaram Arrested Over Alleged Kidnapping Linked to Love Marriage Dispute news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एचएम जयराम को गिरफ्तार किया गया है। मद्रास हाईकोर्ट ने प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद से जुड़े एक कथित अपहरण के मामले के संबंध में जांचकर्ताओं को ऐसा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने विधायक और पुरात्ची भारतम पार्टी के प्रमुख पूवई जगन मूर्ति को भी जांच के लिए पुलिस के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'आप पुलिस जांच से क्यों डरते हैं? एक विधायक को आदर्श होना चाहिए और कंगारू अदालतें नहीं चलानी चाहिए।' जज ने यह भी चेतावनी दी कि जगन मूर्ति को पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना उपस्थित होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक पदाधिकारियों को कानून से बचने के लिए अपने प्रभाव का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
यूपी में दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल: मुस्कान-सोनम से भी आगे निकली गुलफशां, शादी से पहले आशिक से कराई हत्या 
विज्ञापन
विज्ञापन

Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी केस की जांच तेज; सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को सोहरा ले जाएगी पुलिस


कोर्ट ने पुलिस की दलील पर गौर किया
दरअसल, कोर्ट ने पुलिस की इस दलील पर भी गौर किया कि विधायक के समर्थकों ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पिछले हफ्ते उन्हें गिरफ्तार करने से रोका था, जबकि उनकी अग्रिम जमानत याचिका लंबित है। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि वह कोई फैसला लेने से पहले चल रही जांच में उनके सहयोग का आकलन करेगी। 

क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, मामला 22 वर्षीय एक व्यक्ति और एक युवती के बीच शादी के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसके पिता वनराजा को यह रिश्ता पसंद नहीं था। विवाह के खिलाफ वनराजा ने कथित तौर पर महेश्वरी से संपर्क किया, जो एक पूर्व पुलिस कांस्टेबल थे, जिन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। बदले में महेश्वरी ने कथित तौर पर एडीजीपी जयराम से संपर्क किया, जिन्होंने फिर विधायक जगन मूर्ति से मदद मांगी। दूल्हे का पता लगाने में कामयाब न होने पर विधायक के लोगों ने कथित तौर पर उसके 16 वर्षीय छोटे भाई का अपहरण कर लिया। जब लड़के की मां ने पुलिस से संपर्क किया तो नाबालिग को छुड़ा लिया गया। हालांकि, एक चौंकाने वाले मोड़ में पुलिस का कहना है कि नाबालिग को एडीजीपी जयराम की कार में जाने दिया गया। कथित तौर पर वाहन को एक सेवारत कांस्टेबल चला रहा था, जबकि महेश्वरी और वनराजा भी कार में सवार थे। जांचकर्ताओं का आरोप है कि अपहरण के सिलसिले में भारी वित्तीय लेन-देन किए गए थे।

कौन हैं जगन मूर्ति?
जगन मूर्ति ने AIADMK के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में किल्वैथिनकुप्पम आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उन्होंने ऐसे सभी आरोपों से इनकार किया है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed