बरेली-शाहजहांपुर के बीच जनसेवा एक्सप्रेस में असलहों के बल पर डकैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों के बल पर रविवार रात दस बदमाशों ने जनसेवा एक्सप्रेस में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों से बीस हजार से अधिक की नकदी, सामान आदि लूट लिया। बदमाशों ने यात्रियों से करीब बीस हजार की नकदी लूटने के बाद विरोध करने पर उनकी पिटाई भी की और शाहजहांपुर से पहले ट्रेन से उतरकर भाग गए। यात्रियों ने सीतापुर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में रविवार को सहारनपुर से बिहार के कुछ यात्री चढ़े। यह यात्री सहारनपुर में मजदूरी करते हैं और अपने घर लौट रहे थे। यह यात्री सीट न मिलने पर ट्रेन की जनरल बोगी की गैलरी में बैठ गए थे। रात साढ़े आठ बजे बरेली से ट्रेन निकलने के बाद यात्री बनकर चढ़े दस बदमाशों ने गैलरी के दोनों दरवाजे बंद कर दिए और चाकू, लोहे की रॉड व तमंचों के बल पर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।
बदमाशों ने बिहार के बेगू सराय के थाना डंडारी के गांव बाका निवासी दिनेश से 1200 रुपये, विक्की से 400 रुपये, सुजीत से 1000 रुपये, सौरभ से 3000, साकेत से 4000 रुपये, अमित से 1500 रुपये, प्रकाश से 2500 रुपये, तनवीर से 3000 रुपये आदि यात्रियों से बीस हजार रुपये से अधिक नकदी और सामान लूट लिया। जिस यात्री ने विरोध किया उसे बदमाशों ने हथियारों की बट से पीटा।
सहमे यात्री सहते रहे सब कुछ
जिससे यात्री सहम गए और चुपचाप सब कुछ सहते रहे। शाहजहांपुर से पहले ट्रेन पहुंचने पर बदमाश उतर कर भाग गए। सीतापुर पहुंचकर दिनेश ने घटना की तहरीर जीआरपी थाने में दी। इस पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रात भर सीतापुर में पड़े रहे यात्री
डकैती का शिकार हुए बिहार के यात्री रात भर सीतापुर रेलवे स्टेशन पर ठहरे रहे। उनके खाने पीने का जीआरपी ने इंतजाम किया। सोमवार सुबह बिहार के लिए जाने वाली ट्रेन पर जीआरपी ने सभी यात्रियों को बैठाकर रवाना कर दिया।
घटना बरेली शाहजहांपुर के बीच हुई है। यात्री निदेश की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ निल क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना बरेली जीआरपी को स्थानांतरित कर दी गई है।
- राजेश कुमार, एसओ जीआरपी सीतापुर