फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   London terror attacker was part of a wider conspiracy

ब्रिटिश संसद पर हमले से पहले खुश दिख रहा था खालिद, पढ़ें क्या किया पूरी रात

Sat, 25 Mar 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Sat, 25 Mar 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
London terror attacker was part of a wider conspiracy
ब्रिटेन संसद के बाहर हमला (फाइल) - फोटो : PA
ब्रिटिश संसद के बाहर हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाले हमलावर के नाम की पहचान खालिद मसूद के रूप में हुई है। द गार्डियन की खबर के मुताबिक, जांच  एजेंसियां जांच कर रही हैं कि वह किन वजहों से हमला किया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, खालिद मंगलवार की रात खुश दिख रहा था। मंगलवार की शाम को वह एक होटल में भी गया था और मैनेजर से बात करने का उसका तरीका काफी मजाकिया था। जांच एजेंसियां ने नोटिस जारी की है कि खालिद या उसके दोस्तों के बारे में जानकारी मिलने पर उन्हें उपलब्ध कराए। इसके साथ ही हाल के दिनों में खालिद की यात्राओं की भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड यार्ड और M15 की जांच में हमले में कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वे जांच कर रही है। वहीं, हमले को रोकने पर नाकाम रहने के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के लिए यह केस बड़ी चुनौती है। ऐसा इसलिए कि उन्हें खालिद के कट्टरपंथी झुकाव के बारे में कोई खबर नहीं थी। इसे खुफिया विभाग और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक भी माना जा रहा है, खासतौर पर इसलिए कि खालिद पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं और उसे सजा भी हो चुकी है। इतना ही नहीं, सुरक्षा एजेंसियों को कुछ कट्टरपंथियों के साथ उसके संबंधों की जानकारी भी थी। करीब एक दशक पहले खालिद ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed