फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha Elections 2019: Congress to provide employment and give unemployment allowances in Mumbai

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुंबई में किया नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते का वादा 

Sun, 17 Feb 2019 02:29 PM IST
अजय सिंह भाषा, मुंबई  
भाषा, मुंबई   Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Elections 2019: Congress to provide employment and give unemployment allowances in Mumbai
sanjay nirupam

कांग्रेस की मुंबई इकाई एक चुनावी अभियान शुरू करने की तैयारी में है जिसका लक्ष्य शहर के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और बेरोजगार लोगों को मासिक भत्ता देना है। इस अभियान के जरिए पार्टी लोगों तक संदेश पहुंचाएगी कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में आती है तो वह यह सभी वादे पूरे करेगी। 

विज्ञापन


मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने एक बयान में बताया कि ‘चलो वार्ड अभियान’ नामक यह कार्यक्रम देश में बढ़ती बेरोजगारी के आलोक में सोमवार से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शहर की कांग्रेस इकाई इस योजना पर काम करना शुरू कर चुकी है और करीब छह लाख फॉर्म छपवा चुकी है। 
विज्ञापन


निरुपम ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुंबई के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हर घर में जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी युवा इस फॉर्म को भरें। उन्होंने कहा कि जो यह फॉर्म भरेंगे उन्हें भत्ता कार्ड दिया जाएगा। अगर हम सत्ता में आए तो कार्ड धारकों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी नहीं तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। निरुपम ने बताया कि 18 से 40 साल के लोग बेरोगजारी भत्ता के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed