फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha TMC mp Kalyan Banerjee vs treasury benches over MNREGA funds for West bengal

Lok Sabha: मनरेगा फंड को लेकर सत्ता पक्ष से भिड़े टीएमसी सांसद, गिरिराज सिंह से बोले- आपको मंत्री किसने बनाया?

Tue, 11 Mar 2025 01:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Mar 2025 01:29 PM IST
सार

कल्याण बनर्जी ने कहा कि लगातार मंत्रालय कह रहा है कि 25 लाख फर्जी मामलों का पता चला है। हम कह रहे हैं कि अगर फर्जी मामलों का पता चला है तो कार्रवाई करें, जांच करें।

विज्ञापन
Lok sabha TMC mp Kalyan Banerjee vs treasury benches over MNREGA funds for West bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उस समय काफी हंगामा देखने को मिला, जब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी सत्ता पक्ष से भिड़ गए। दरअसल मनरेगा फंड को लेकर कल्याण बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। लोकसभा अध्यक्ष ने किसी तरह मामले को संभाला। 
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने मनरेगा फंड का उठाया मुद्दा
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सवाल किया कि मनरेगा योजना के लाभ उनके राज्य पश्चिम बंगाल को क्यों नहीं मिल रहे हैं। कल्याण बनर्जी ने कहा कि 'लगातार मंत्रालय कह रहा है कि 25 लाख फर्जी मामलों का पता चला है। हम कह रहे हैं कि अगर फर्जी मामलों का पता चला है तो कार्रवाई करें, जांच करें और जो गिरफ्तार किए जाते हैं, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए, लेकिन आप 25 लाख मामलों के चलते 10 करोड़ लोगों का फंड नहीं रोक सकते।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session LIVE: वोटर लिस्ट-परिसीमन मुद्दे पर हंगामा, डीएमके की मांग- माफी मांगें शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी सांसद के केंद्रीय मंत्री पर टिप्पणी से हुआ हंगामा 
कल्याण बनर्जी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'आप एक केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन आपका व्यवहार ऐसा है...आपको किसने मंत्री बनाया?' कल्याण बनर्जी की इस टिप्पणी पर तुरंत सत्ता पक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और टीएमसी सांसद की टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याण बनर्जी की भाषा पर सवाल उठाए। हंगामा बढ़ते देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से अपील की कि वे आसन को संबोधित करें और एक दूसरे पर टिप्पणी न करें। लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अपने शब्दों का पूरी सावधानी से इस्तेमाल करें, अगर कोई कुछ अनाधिकारिक तौर पर कह रहा है तो उस पर प्रतिक्रिया न दें। 

ये भी पढ़ें- बजट पर चर्चा: वित्त मंत्री ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा-TMC ने बंगाल में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया

उल्लेखनीय है कि वित्तीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि 25 लाख फर्जी मनरेगा कार्ड का पता चला है और जो फंड गरीब लोगों के लिए था, उसे टीएमसी के कैडर ने लूटा। वित्त मंत्री के इसी बयान पर मंगलवार को कल्याण बनर्जी ने टिप्पणी की, जिसके बाद हंगामा हुआ। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed