फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha polls: DMK to roll out 'Stalin's Call to Retrieve Rights' campaign

Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव के लिए इस महीने अभियान शुरू करेगी द्रमुक, भाजपा और अन्नाद्रमुक पर रहेगा फोकस

Sun, 11 Feb 2024 10:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Feb 2024 10:34 PM IST
सार

Tamil Nadu: द्रमुक ने रविवार को घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव के लिए इस महीने के अंत में 'स्टालिन का आह्वान- अपने अधिकार वापस पाओ' अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत पार्टी के नेता राज्य के अलग-अलग हिस्सों और पुडुेचेरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha polls: DMK to roll out 'Stalin's Call to Retrieve Rights' campaign
एमके स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने रविवार को एलान किया है कि वह इस महीने के अंत में राज्य के संसदीय क्षेत्रों और पड़ोसी पुड्डचेरी में एक अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का नाम 'स्टालिन का आह्वान- अपने अधिकार वापस पाओ' रखा गया है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में 16, 17 और 18 फरवरी को होने वाली जनसभाओं में पार्टी के मंत्री, सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी भाषण देंगे। 

विज्ञापन

द्रमुक के वरिष्ठ नेता आई पेरियासामी 16 फरवरी को शिवगंगा में अभियान का शुभारंभ करेंगे। जबकि, सांसद कनिमोझी उसी दिन तिरुनेलवेली में अपना भाषण देंगी। वहीं, युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन 17 फरवरी को रामनाथपुरम में एक बैठक में भाग लेंगे। पार्टी के महासचिव दुरई मुरुगन कृष्णागिरी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। टीआर बालू 17 फरवरी को तिरुचिरापल्ली में जबकि पार्टी नेता आरएस भारती 18 फरवरी को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि 'स्टालिन का आह्वान- अपने अधिकार वापस पाओ' अभियान बीते दस वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार द्वारा तमिलनाडु के साथ किए गए अन्याय और विपक्षी दल अन्नाद्रमुक पर केंद्रित है। इसमें कहा गया है कि अन्नाद्रमुक ने राज्य के अधिकारों की रक्षा न करके लोगों को धोखा दिया है। इससे पहले, द्रमुक ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संपर्क करके स्थानीय स्तर पर चुनावी मुद्दों का समाधान करने के लिए वार रूम बनाने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed