{"_id":"664d5d3231a71a679a0fe079","slug":"lok-sabha-elections-modi-alleges-personal-attacks-for-political-gains-pandian-hits-back-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls : ’राजनीतिक फायदे के लिए मुझपर व्यक्तिगत हमले कर रहे’, पीएम मोदी के आरोपों पर पांडियन का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Polls : ’राजनीतिक फायदे के लिए मुझपर व्यक्तिगत हमले कर रहे’, पीएम मोदी के आरोपों पर पांडियन का पलटवार
Wed, 22 May 2024 09:00 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 22 May 2024 09:00 AM IST
सार
बीजेडी नेता वीके पांडियन ने पीएम मोदी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने काह कि राजनीतिक उद्देश्य के लिए भगवान जगन्नाथ पर मेरी भक्ति पर सवाल उठाया जा रहा है। दुख की बात है देश के पीएम ऐसी बात कर रहे, मैं इसे भी भगवान पर छोड़ता हूं।
विज्ञापन
बीजेडी नेता वीके पांडियन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेडी नेता वीके पांडियन ने पीएम मोदी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने काह कि राजनीतिक उद्देश्य के लिए भगवान जगन्नाथ पर मेरी भक्ति पर सवाल उठाया जा रहा है। दुख की बात है देश के पीएम ऐसी बात कर रहे, मैं इसे भी भगवान पर छोड़ता हूं।
पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा के भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त बताने के बाद से राजनीतिक विवाद खड़ा हो चुका है। जहां इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा नेताओं को घेरा वहीं भाजपा ने भी इसका जमकर जवाब दिया। अब हाल ही में पीएम मोदी ने 6 साल पहले हुई भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाबियों का मुद्दा उठाया।
इन आरोपों का जवाब देते हुए वीके पांडियन ने कहा कि इस मामले की जांच का चल रही है, मामला कोर्ट में है। इसके लिए समिति बनाई गई है। कमेटी ने रथ यात्रा के दौरान रत्न भंडार खोने का फैसला किया है। जब इसे खोला जाएगा, तब सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक उद्देश्य के लिए भगवान जगन्नाथ के साथ मेरे रिश्ते और आस्था पर सवाल उठाया जा रहा है। उनके सामने सब नतमस्तक हो जाते हैं। राजनीतिक फायदे के लिए व्यक्तिगत स्तर पर निशाना बनाना मुझे दुखी कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह बयान पूरी तरह निराधार है। मैं इस बयान को पूरी तरह से ऊपर वाल पर छोड़ता हूं।
उन्होंने यह भी कहा, "हम उन सभी भाजपा नेताओं को निमंत्रण देंगे जो ओडिशा आकर जीतने का दावा कर रहे थे। उन सभी को यहां आना चाहिए और 'नवीन बाबू' के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना चाहिए।"