फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections Amethi Raebareli Congress Candidates Rahul Priyanka Gandhi know News Updates

Congress: रायबरेली-अमेठी से राहुल-प्रियंका को टिकट पर सस्पेंस बरकरार, वेणुगोपाल बोले- अंतिम फैसला बहुत जल्द

Sat, 27 Apr 2024 10:23 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 27 Apr 2024 10:23 PM IST
सार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर उतारे जाने वाले प्रत्याशियों पर मंथन हुआ। कांग्रेस की बैठक खत्म हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections Amethi Raebareli Congress Candidates Rahul Priyanka Gandhi know News Updates
कांग्रेस की बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कौन? इस सवाल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। शनिवार को हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ। अविनाथ पांडे और आराधना मिश्रा ने बैठक के दौरान दोनों सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पेश किया। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि पार्टी दो दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश की लंबित सीटों सहित लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी अगली सूची जारी करेगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यूपी कांग्रेस की ओर से सीईसी को प्रस्ताव दिया गया कि गांधी परिवार को अमेठी और रायबरेली सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि तमाम मंथन के बाद फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


रायबरेली-अमेठी सीट पर अभी नाम फाइनल नहीं- कांग्रेस
हालांकि, पार्टी की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया में कांग्रेस सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं किए हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार कौन बनेगा? इस सवाल पर अंतिम फैसला अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि अंतिम फैसला खरगे पर छोड़ा गया है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि एक या दो दिन में इस पर फैसला ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी-रायबरेली के उम्मीदवारों के लिए कुछ दिन करें इंतजार : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली संसदीय सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम कुछ दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। अमेठी और रायबरेली सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही हैं। खरगे ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा। जब लोगों से मुझे उम्मीदवारों के नाम मिल जाएंगे और मैं अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दूंगा तो इसकी घोषणा की जाएगी। जब यह पूछा गया कि भाजपा अमेठी के बजाय केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी की आलोचना कर रही है तो उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव क्षेत्र बदलने के लिए कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं, वे मुझे बताएं कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने कितनी बार अपनी सीट बदली थीं।  

कांग्रेस बहती नदी की तरह, कुछ लोगों के जाने से असर नोहीं
खरगे ने दावा किया कि भाजपा कहती है कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाना चाहिए, लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेता भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें गोद में बिठाया जाता है और राज्यसभा या विधानसभा भेजा जाता है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन लोगों से प्रभावित नहीं होती है जो पार्टी में बड़े हुए और बाद में उसे छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहती नदी की तरह है, कुछ लोगों के छोड़कर जाने से उस पर असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed