फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha elections 2019: West Bengal BJP candidate Locket Chatterjee house Demolition 

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी के घर तोड़फोड़, टीएमसी पर लगाया आरोप

Fri, 19 Apr 2019 09:53 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 19 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019: West Bengal BJP candidate Locket Chatterjee house Demolition 
भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के घर में तोड़फोड़ - फोटो : ANI

कुछ असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल की हुगली संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी के घर में घुस कर तोड़फोड़ की। लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए चटर्जी ने बंडेल में किराए पर एक घर लिया है। हुगली में पांचवें चरण के दौरान छह मई को मतदान होना है। चटर्जी ने इस घठना के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन करते हुए इसके लिए भाजपा की अंतर्कलह को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


लॉकेट ने पत्रकारों से कहा कि कुछ दिनों से कुछ लोग उनके घर के आस-पास मंडरा रहे थे। कल उन्होंने उनमें से कुछ युवकों से पूछा कि वे वहां क्या कर रहे हैं। लॉकेट ने उनकी तस्वीरें खींचने की बात भी कही। उसके बाद वे भाग गए। लेकिन सुबह जब वे प्रचार के लिए बाहर थीं तो उसी दौरान कुछ लोगों ने घर में घुस कर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


उन लोगों ने मकान मालिक से भी कहा कि उन्होंने लॉकेट को घर किराए पर क्यों दिया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि घर में इलेक्ट्रानिक वस्तुओं व फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने उनके आरोप को निराधार बताते हुए इसके लिए भाजपा की अंतर्कलह को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के हुगली जिला अध्यक्ष तपन दास गुप्ता ने कहा कि यह भाजपा की साजिश है। चुनाव हारने के डर से ही वे फर्जी आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed