फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Shatrughan Sinha criticises Modi govt and hails Mamata at Telegraph debate

नहीं बदले शत्रुघ्न सिन्हा के तेवर, 'चौकीदार' का जिक्र कर मोदी को बनाया निशाना

Mon, 18 Feb 2019 07:46 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 18 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Shatrughan Sinha criticises Modi govt and hails Mamata at Telegraph debate
शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए राफेल मुद्दे पर घेरा। कोलकाता क्लब लॉन में आयोजित एक डिबेट कार्यक्रम में उन्होंने पीएम को निशाना बनाते हुए 'चौकीदार' का भी जिक्र किया। इस कार्यक्रम को मशहूर अखबार द टेलीग्राफ ने आयोजित किया था जिसमें भारत को बचाने के विषय पर चर्चा हो रही थी। कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और अमित मित्रा भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी, आयरन लेडी और बंगाल की शेरनी ममता बनर्जी को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आपसे (मोदी) कई बार राफेल के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा जा चुका है। अगर नहीं बोलेंगे तो 56 इंच का सीना 6 इंच का नहीं हो जाएगा। अगर आप राफेल के मुद्दे पर चुप रहेंगे तो लोग कहेंगे कि चौकीदार.....।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि वाजपेयी सरकार और मौजूदा सरकार के कार्यकाल में क्या फर्क दिखता है? वाजपेयी जी की सरकार लोकशाही थी जबकि आज की सरकार तानाशाही है। देश में आज डर का माहौल है और हमें ऐसे भारत की जरूरत नहीं है। हमें ऐसे भारत की जरुरत है जहां बेहतर माहौल हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा तमाम मंचों पर मोदी की आलोचना कर चुके हैं। वह खुलकर खुद को बागी कह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल में महागठबंधन की रैली में कहा था कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। मैं सच के साथ खड़ा हूं और इसपर समझौता नहीं कर सकता। मैं किसी पार्टी का नहीं हूं, मेरी जवाबदेही देश की जनता के लिए है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed