फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Pakistan flag hurled in Wayanad rally of Rahul Gandhi Fact check

पड़ताल: क्या वाकई राहुल गांधी के प्रचार में लहराया गया पाकिस्तान का झंडा?

Tue, 09 Apr 2019 01:03 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 09 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Pakistan flag hurled in Wayanad rally of Rahul Gandhi Fact check
फेक न्यूज बनाम असली न्यूज - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग हरा झंडा लिए हैं। इसमें लिखा है कि केरल की जिस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ने वाले हैं, वहां उनके प्रचार में पाकिस्ताना झंडा लहराया जा रहा है। राहुल ने गुरुवार को ही वायनाड से पर्चा भरा है। ऐसे में पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। तो आइए जानते है पूरा सच।

विज्ञापन


विज्ञापन


अमर उजाला की पड़ताल: अमर उजाला ने जब इस पोस्ट की पड़ताल की तो पता चला कि दरअसल जिस झंडे को पाकिस्तान का कहकर वायरल किया जा रहा है वह केरल में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(आईयूएमएल) का है। पाकिस्तान के झंडे में चांद-तारे और सफेद रंग की पट्टी होती है। वायरल वीडियो में जो झंडा दिख रहा है उसमें सफेद पट्टी नहीं है। आईयूएमएल केरल में काग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ का घटक दल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा: इस पड़ताल के आधार पर साफ है कि तस्वीर तो सही है, लेकिन इसमें दी जा रही जानकारी सही नहीं है। राहुल गांधी के प्रचार के दौरान पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने की बात पूरी तरह गलत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed