फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019 new updates, political statements of 25th march 2019

25 मार्च 2019: अगर चुनाव की खबरें छूट गई हैं तो यहां पढ़ें दिनभर का अपडेट

Wed, 27 Mar 2019 07:12 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 27 Mar 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 new updates, political statements of 25th march 2019
लोकसभा चुनाव अपडेट - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

25 मार्च - दिनभर का चुनाव अपडेट 

 

-केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी की गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये देने की योजना पर जमकर हमला बोला है। जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की वजह से देश में गरीबी है। कांग्रेस ने सात दशकों तक देश को धोखा दिया है। योजनाओं के नाम पर कांग्रेस ने छलकपट किया है। कांग्रेस गरीबी हटाने के नाम पर राजनीति का व्यवसाय कर रही है। कांग्रेस के वादे से ज्यादा मोदी सरकार ने गरीबों के लिए किया।" पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन


-पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम अपने पौत्र आश्रय शर्मा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हिमाचल की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले सुखराम ने फिर पाला बदल लिया है। महज डेढ़ साल के भीतर ही उन्होंने फिर कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र से झटका दिया है। उनका परिवार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आया था। लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे जयराम सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने भी सोमवार को अपने दादा पंडित सुखराम के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

-एनएनएम पार्टी के मुखिया और दक्षिण के सुपरस्टार कमल हासन ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। यहां पढ़ें पूरी खबर

-मथुरा से सांसद और एक बार फिर भाजपा से टिकट हासिल करने वाली हेमा मालिनी ने अपना नामांकन भर दिया है। पूरी खबर पढ़ें

-भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने आईपी सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। यहां पढ़ें पूरी खबर

-जयाप्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वो आजम खान के खिलाफ रामपुर से चुनाव लड़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें

-कांग्रेस ने कार्यसमिति की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कि 5 साल में देश की जनता को कई मुश्किलें सहनी पड़ीं। राहुल ने कहा, "कांग्रेस ने न्यूनतम आय योजना शुरू करेगी। कांग्रेस गरीबों को न्याय देगी। 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को, कांग्रेस सरकार हर साल 72 हजार रूपये देगी। जिस परिवार की आय 12 हजार से कम है, उसे इस योजना का फायदा मिलेगा। धीरे-धीरे हम 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल करेंगे। मनरेगा से हमने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।"
पूरी खबर पढ़ें





-कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अमरोहा से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ऐसा करने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। कांग्रेस ने उनकी जगह अब सचिन चौधरी को टिकट दे दिया है।

-कर्नाटक के तुमकुर से कांग्रेस सांसद एसपी मुद्दाहानुमेगौड़ा ने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन भर दिया है। उन्होंने जेडीएस नेताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। दरअसल, इस सीट से जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा भी चुनाव लड़ने वाले हैं। 

-सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वीवीपैट की जांच एक से अधिक मतदान केंद्र पर क्यों नहीं की जा सकती, इसे लेकर आयोग 28 मार्च तक हलफनामा दायर करे। इस मामले में अगली सुनवाई एक अप्रैल को होगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों के दौरान रोड शो करने और बाइक रैलियां निकालने पर प्रतिबंध लगाने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार किया।

-तमिलनाडु के शिवगंगा से कार्ति चिदंबरम को टिकट दिए जाने से कांग्रेस नेता सुदर्शन नचियप्पन नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता निराश हुए हैं। चिदंबरम के परिवार ने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है बल्कि धन इकट्ठा किया है। इससे कांग्रेस की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचेगा।

-भारतीय जनता पार्टी ने दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया है। ओडिशा के कटक से प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा को टिकट दिया गया है। प्रकाश, रविवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। इस लिस्ट में 9 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।

चुनाव की विशेष खबरें-

1971 में इंदिरा और अब 2019 में राहुल गांधी ने खेला सबसे बड़ा चुनावी दांव  

23 साल पहले टेलीकॉम घोटाले से सुर्खियों में आए थे सुखराम, कांग्रेस ने निकाल दिया था 

आजादी के बाद से अब तक के वो नारे जिन्होंने बदल दिया राजनीति का इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed