{"_id":"5c98e4f1bdec226dae669962","slug":"lok-sabha-election-2019-arun-jaitley-attacks-rahul-gandhi-nyay-scheme-rs-72000-for-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के 72 हजार के वादे पर अरुण जेटली ने उठाए सवाल, कहा- योजनाओं के नाम पर छलकपट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के 72 हजार के वादे पर अरुण जेटली ने उठाए सवाल, कहा- योजनाओं के नाम पर छलकपट
Tue, 26 Mar 2019 04:53 AM IST
Avdhesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली ने राहुल के वादे पर बोला हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी की गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये देने की योजना पर जमकर हमला बोला है। जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की वजह से देश में गरीबी है। कांग्रेस ने सात दशकों तक देश को धोखा दिया है। योजनाओं के नाम पर कांग्रेस ने छलकपट किया है। कांग्रेस गरीबी हटाने के नाम पर राजनीति का व्यवसाय कर रही है। कांग्रेस के वादे से ज्यादा मोदी सरकार ने गरीबों के लिए किया।"
जेटली यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंदिरा गांधी के मशहूर गरीबी हटाओ नारे को भी कठघरे में खड़ा किया। जेटली ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गरीबी और गरीबी हटाने के नाम पर व्यवसाय का रहा है गरीबी हटाने का नहीं। गरीबी हटाने के लिए कोई साधन नहीं दिए गए। साल 1971 में इंदिरा गांधी का तो मुख्य नारा था- गरीबी हटाओ लेकिन हुआ कुछ नहीं, उनकी नीति ही नहीं थी नौकरियां पैदा करने की। कांग्रेस की नीतियों की वजह से देश में गरीबी बरकरार रही। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी सरकार की पीएम किसान निधि योजना कांग्रेस शासित राज्यों में लागू क्यों नहीं हो पाई।
विज्ञापन
इससे पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी थी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 12 हजार से कम कमाने वाले परिवारों को हर साल 72 हजार रूपये दिए जाएंगे।