फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019 In Haryana prestige of family of five former Chief Ministers is at stake

हरियाणा में पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 22 Apr 2019 09:26 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 In Haryana prestige of family of five former Chief Ministers is at stake
हरियाणा का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में लोकसभा चुनाव की शतरंज पर अब तकरीबन सभी मोहरे सामने आ चुके हैं। इस खेल का नतीजा जो भी हो, लेकिन प्रदेश के पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। वजह, इन कुनबों में से कोई न कोई सदस्य इस बार लोकसभा चुनाव मैदान में है। इनमें पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देवीलाल, भजनलाल, बंसीलाल, राव बीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। खास बात है कि इन राजनीतिक घरानों के अलावा प्रदेश की राजनीति में दशकों से दबदबा रखने वाले कुलदीप शर्मा, किरण चौधरी, कुमारी शैलजा, कैप्टन अजय यादव, बीरेंद्र सिंह और अवतार भड़ाना का भी इन लोकसभा चुनावों में आगे का राजनीतिक भविष्य तय होगा। ये नेता खुद या इनके परिजन लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले बात करते हैं कि पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री रहे चौ. देवीलाल की। हालांकि इस बार उनका कुनबा भी बिखर गया है। उनके पोते अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी का गठन कर लिया है, जबकि दूसरे पोते अभय चौटाला इनेलो की कमान संभाले हैं। अभय चौटाला ने अपने बेटे अर्जुन चौटाला को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


अजय चौटाला के बेटे और सांसद रहे दुष्यंत चौटाला हिसार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार से उनके पोते भव्य बिश्नोई को हिसार से टिकट मिली है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के पुत्र राव इंद्रजीत सिंह चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इन राजनीतिक घरानों का भविष्य तय होगा

lok sabha elections 2019 In Haryana prestige of family of five former Chief Ministers is at stake
Bhupinder Singh Hooda & Deepender Singh Hooda
इनके अलावा प्रदेश की दस साल तक कमान संभालने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा अपनी परंपरागत सीट रोहतक से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। माना जा रहा है कि अगर ये बाप-बेटे अपनी अपनी सीटें निकालने में कामयाब होते हैं तो पांच-छह माह होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जबरदस्त असर देखने को मिल सकता है। 

मुख्यमंत्रियों के कुनबों के बाद अब प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक दखल रखने वाले नेताओं की बात करते हैं। इनमें सबसे पहला नाम मौजूदा केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह का आता है। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने बतौर ईनाम उन्हें केंद्रीय मंत्री का तोहफा भी दे दिया। 

इतना ही नहीं, पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भी भिजवा दिया। इस चुनाव में उन्होंने अपने बेटे ब्रजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा सीट से टिकट दिला दी है। हालांकि यहां पर उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल और भजनलाल के परिवार से होगा। दुष्यंत चौटाला जजपा से और भव्य बिश्नोई कांग्रेस से ब्रजेंद्र सिंह को टक्कर देंगे। 

अजय यादव जो कि कांग्रेस के टिकट पर गुरुग्राम से चुनाव लड़ रहे हैं, वे प्रदेश में लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं। करनाल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा के पिता चिरंजीलाल शर्मा चार बार यहां से सांसद चुने गए थे। कुलदीप भी हुड्डा सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। 

कुमारी शैलजा के पिता चौ. दलबीर सिंह भी सांसद रहे हैं। भाजपा के धर्मवीर तो मौजूदा सांसद हैं और वे एक बार फिर भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से चुनाव मैदान में हैं। अवतार भड़ाना को कांग्रेस ने फरीदाबाद से टिकट दी है। वे पहले भी सांसद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed