{"_id":"5c87ac65bdec2213e76c1c7f","slug":"lok-sabha-elections-2019-hardik-patel-joins-congress-praises-rahul-and-targets-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल, राहुल को सराहा और मोदी पर निशाना साधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल, राहुल को सराहा और मोदी पर निशाना साधा
Tue, 12 Mar 2019 07:39 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हुए।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के फैसले पर सफाई देते हुए पटेल ने कहा कि वह अब गुजरात के छह करोड़ लोगों के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
गांधीनगर जिले में अदालज गांव के समीप कांग्रेस की एक रैली में पार्टी में शामिल होने के बाद हार्दिक ने अपने संबोधन के दौरान जनसभा में लोगों से पूछा कि क्या यह सही फैसला है। इस पर लोगों ने कहा, हां।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि जब कांग्रेस ने पिछले महीने पुलवामा हमले के बाद 28 फरवरी को होने वाली अपनी रैली को टालने का फैसला किया तो उस समय प्रधानमंत्री देशभर में रैलियां कर रहे थे।
विज्ञापन
25 वर्षीय पाटीदार नेता ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने कांग्रेस और राहुल गांधी को क्यों चुना। मैंने राहुल गांधी को चुना क्योंकि वह ईमानदार हैं। वह तानाशाह की तरह काम करने में विश्वास नहीं करते।
कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति के भाजपा के आरोपों पर पटेल ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है अगर किसी नेता का बेटा लोगों की सेवा करने के लिए उसी क्षेत्र में आना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस कैडर से अगले महीने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एक साथ मिलकर काम करने के लिए कहा।