फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Fact Check says viral photo of Priyanka wearing Janeu is fake

पड़ताल: क्या सच में प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनेऊ धारण कर लिया है?

Thu, 04 Apr 2019 03:14 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 04 Apr 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Fact Check says viral photo of Priyanka wearing Janeu is fake
अमर उजाला पड़ताल

कांग्रेस महासचिव की कमान संभाल कर सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद से ही प्रियंका गांधी पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। प्रशंसकों को साथ साथ आलोचकों के राजनीतिक चर्चों में भी प्रियंका का नाम शामिल होता है। सियासी मैदान में सक्रिय होने के बाद से लोगों ने ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसी बीच फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर पर प्रियंका की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो गर्दन में जनेऊ पहनी हुई दिखती हैं। प्रियंका की फोटो शेयर करने के साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि उनकी गर्दन में रुद्राक्ष की माला के साथ जो सफेद धागा दिख रहा है, वह जनेऊ है। 
विज्ञापन

 

इस तस्वीर को तरह-तरह के संदेश के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि यह चौकीदार का डर है, पूरा खानदान जनेऊ पहन कर घूम रहा है। उसने तंज कसते हुए लिखा कि कोई इन्हें बताओ कि औरतें जनेऊ नहीं पहनती। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?
अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि यह तस्वीर बिल्कुल सही है। तस्वीर के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई है। दरअसल यह तस्वीर प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे की है। लेकिन, उनके गले में जिस सफेद धागे को जनेऊ बता कर वायरल किया जा रहा है, वह धागा उन्हें दशाश्वमेध घाट पर एक साधु ने पहनाया था। यह जनेऊ नहीं बल्कि सफेद सूत का धागा है, जिसके नीचे एक रुद्राक्ष की गुरिया भी लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed