कमलनाथ के मंत्री का आरोप, पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए कर रहे षड्यंत्र, बिगाड़ रहे सेना की छवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने एयरस्ट्राइक पर छिड़ी बहस के बीच मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं हुई। मनमोहन सरकार में 25 से 30 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं लेकिन पार्टी ने कभी उसका प्रचार नहीं किया। मोदी षड्यंत्र कर के चुनाव जीतने के लिए प्रचार कर रहे हैं और सेना की छवि बिगाड़ रहे हैं।
MP Min Govind Singh:4 1/2 saal mein surgical strike kyun nahi ki? Manmohan Singh sarkar mein 25-30 baar surgical strike hui lekin prachar nahi kiya. Modi ne chunav ke liye prachaar karne ke liye shadyantra karke chunav jeetne ka kaam kar rahe hain. Sena ki chhavi bigaad rahe hain pic.twitter.com/jQ4XmhfLVy
— ANI (@ANI) March 12, 2019विज्ञापन
हेगड़े के बयान पर कोहराम
केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े के बयान को लेकर भी मध्यप्रदेश के कांग्रेस मंत्री गोविंद सिंह ने उन्हें निशाने पर लिया है। सिंह ने कहा कि हेगड़े जी की मां और पिता जी का डीएनए लिया जाए और जांच की जाए कि उनकी जाति क्या है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करके किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए, ऐसे लोगों की बात नहीं करना चाहता।
MP Minister Govind Singh on Ananth Hegde's comment on Rahul Gandhi 'Give DNA proof you're a Hindu':Hegde ji ki Maa aur Pitaji ka DNA liya jaaye, jaanch ki jaye ki unki jaat kya hai. Iss tarah ke shabd bol kar kisi ke samman ko thes pahunchana, aise logon ki baat nahi karna chahta pic.twitter.com/x3ow2RMF5C
— ANI (@ANI) March 12, 2019