{"_id":"5cab667dbdec2214776107ea","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-fields-kirti-azad-from-dhanbad-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने झारखंड की धनबाद सीट से बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने झारखंड की धनबाद सीट से बनाया उम्मीदवार
Tue, 09 Apr 2019 11:09 AM IST
रचना शर्मा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
कीर्ति आजाद
भाजपा के पूर्व सांसद और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। खबरें थीं कि कांग्रेस उन्हें दरभंगा से उम्मीदवार बना सकती है लेकिन ये सीट राजद के खाते में जाने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। बता दें कि भाजपा ने कीर्ति को कुछ महीने पहले पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद वह राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।
वर्तमान में बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद कीर्ति आजाद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे।
गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में सीटों को लेकर तालमेल के तहत दरभंगा की सीट राजद के खाते में चली गई। यहां से अब्दुल बारी सिद्दीकी को टिकट दिया गया है। इसके बाद से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि आजाद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक धनबाद से आजाद और झारखंड की खूंटी सीट से ही कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है।Jharkhand: Kirti Azad and Kalicharan Munda to contest for Congress from Dhanbad and Khunti respectively. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/ejYSApmzeI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 8, 2019