इस्तीफे के बाद केरल पहुंचे राजशेखरन, कहा- राज्य में अप्रासंगिक हो चुके हैं कांग्रेस और वामदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव लड़ने के लिए मिजोरम के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे चुके कुम्मानम राजशेखरन मंगलवार सुबह करीब 10 बजे केरल पहुंचे। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि केरल में अब सुधार की जरूरत है। राज्य में कांग्रेस और वामदल अप्रासंगिक हो गए हैं। राज्य में और भी बड़े और गंभीर मुद्दे हैं, जिनमें सबरीमाला मंदिर भी हैं।
Kummanam Rajasekharan, BJP in Thiruvananthapuram: Reformation of Kerala has become crucial now. NDA is leading this reformation movement in Kerala. Communist party and Congress party are irrelevant in the state now. There is a wide spectrum of issues & Sabarimala is one of them. pic.twitter.com/yz0WdZau5O
— ANI (@ANI) March 12, 2019विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा उन्हें केरल की किसी अहम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। राजशेखरन को राजनीति में लाने से भाजपा को एक सीट का फायदा हो सकता है ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं।
आरएसएस से लगाव
65 वर्षीय राजशेखरन भाजपा प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। इनका आरएसएस से काफी गहरा लगाव रहा है। पिछले साल 25 मई को मिजोरम के राज्यपाल बने थे। तभी से भाजपा कार्यकर्ता राजशेखन को फिर से राजनीति में लाने की मांग कर रहे थे।