फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election: Congress may field Ajay Rai against PM Modi

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उतार सकती है इस नेता को, आज जारी होगी सूची

Thu, 07 Mar 2024 01:16 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। पहले चरण में कांग्रेस 110 से ज्यादा अलग-अलग राज्यों के प्रत्याशियों के नाम कर सूची जारी कर सकती है...
loader
Lok Sabha Election: Congress may field Ajay Rai against PM Modi
Lok Sabha Election: Congress - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर सभी सियासी दलों में मंथन चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। पहले चरण में कांग्रेस 110 से ज्यादा अलग-अलग राज्यों के प्रत्याशियों के नाम कर सूची जारी कर सकती है। सूत्रों की मानें, तो पहली सूची में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली समेत दक्षिण के राज्यों की कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर फैसला होना है। हालांकि कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्र तो यह भी बताते हैं कि इस सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर भी प्रत्याशी का फैसला हो जाएगा।

केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के बाद तय किए गए नाम पर अंतिम मुहूर्त लग सकती है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अलग-अलग राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी में तय किए गए नाम चुनाव समिति कमेटी के सदस्यों के सामने रखे जाएंगे। उसके बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को सियासी मैदान में उतारा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है। इसके अलावा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा का भी टिकट पहली लिस्ट में फाइनल किया जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का मानना है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनंदगांव से पहली सूची में टिकट दिया जा सकता है। इसके अलावा हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से टिकट दिया जाना तय माना जा रहा है। जबकि मध्यप्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी चुनावी मैदान में उतरने की कवायद चल रही है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह से लेकर कांतिलाल भूरिया और लेकर सुरेश पचौरी समेत सज्जन सिंह वर्मा को पहली लिस्ट में टिकट दिए जाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के मताबिक राजस्थान में दो बड़े नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम को लेकर कुछ स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के मताबिक कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन में बहुत बारीकियों का अध्ययन कर रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पार्टी इस बार INDI गठबंधन में बड़ी ही मजबूती के साथ सियासी मैदान में उतरी है। यही वजह है कि पार्टी न सिर्फ जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देगी, बल्कि जातीयता के आधार पर भी टिकटों का फैसला तय होना माना जा रहा है। इसके अलावा तय यह भी हो रहा है कि ज्यादातर सांसदों को इस बार फिर से टिकट दिया जा सकता है। फिलहाल कांग्रेस की 16 सदस्यों वाली केंद्रीय चुनाव समिति ऐसे ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर प्रत्याशियों के चयन का फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed