फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP Plan to give more tickets to OBC Leaders, women, youth in priority

Lok Sabha Elections: ओबीसी वर्ग को सबसे ज्यादा टिकट दे सकती है भाजपा, इन चार जातियों को मिलेगी प्राथमिकता

Fri, 23 Feb 2024 09:01 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 09:01 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा चार जातियों- महिला, युवा, गरीब और पिछड़े की बात करते रहे हैं। इस बार चुनाव में इन्हीं वर्गों को सबसे ज्यादा टिकट देकर वे इन वर्गों को सत्ता में भागीदारी देने की रणनीति अपना सकते हैं।  

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP Plan to give more tickets to OBC Leaders, women, youth in priority
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में पूरी तरह जुट चुकी भाजपा एक सप्ताह में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। भाजपा इस बार ऐतिहासिक बदलाव के साथ चुनाव में उतरने जा रही है। सीटों के आवंटन में वह विपक्ष के उन सभी हमलों का पूरा जवाब देने की कोशिश करेगी, जिनके सहारे विपक्ष उसे घेरता रहा है। पहली सूची में इस बार सबसे ज्यादा ओबीसी समुदाय को टिकट मिलने की संभावना है तो दलित और आदिवासी समाज को प्रमुखता देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन वर्गों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा चार जातियों महिला, युवा, गरीब और पिछड़े की बात करते रहे हैं। इस बार चुनाव में इन्हीं वर्गों को सबसे ज्यादा भागीदारी देकर वे इन वर्गों को सत्ता में भागीदारी देने की रणनीति अपना सकते हैं। जानकारी के अनुसार, टिकट बंटवारे में महिलाओं को प्रमुखता दी जाएगी, लेकिन जीतने की क्षमता किसी उम्मीदवार के चयन का सबसे बड़ा आधार होगी।
विज्ञापन


सबसे पहले उन सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है जिसे पार्टी ने अपने लिए सबसे चुनौतीपूर्ण सीटें माना है। लगभग 160 सीटों की इस सूची में वे सीटें शामिल हैं जिस पर भाजपा को या तो कभी जीत हासिल नहीं हुई, या उन पर जीत में वोटों का अंतर बहुत कम रहा है। पार्टी ने यही  रणनीति पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान भी अपनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, पार्टी 70 वर्ष से अधिक चुके सांसदों को इस बार टिकट से वंचित कर सकती है। इस कैटेगरी में आने के कारण पार्टी के कई बड़े दिग्गजों के टिकट भी कट सकते हैं। कुछ नेताओं के परिवार के सदस्य लंबे समय से भाजपा की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इन्हें टिकट देकर वरिष्ठ नेताओं को विश्राम देने की रणनीति अपनाई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed