फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election 2019 Uttarakhand date announced BJP-CONGRESS

लोकसभा चुनाव 2019:  उत्तराखंड में 11 अप्रैल को होगी वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजे

Sun, 10 Mar 2019 05:58 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 10 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019 Uttarakhand date announced BJP-CONGRESS
trivendra singh rawat

उत्तराखंड में एक ही चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। सूबे में 11 अप्रैल को वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर होगी। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर होगी। तीसरे चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों के लिए होगी। जबकि, चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों के लिए होगी। पांचवें चरण की वोटिंग 6 मई को 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों के लिए होगी। छठे चरण की  वोटिंग 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए होगी, जबकि सांतवें चरण की वोटिंग 19 मई को 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए  होगी। इसके बाद 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- यूपी की 80 सीटों के लिए 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तराखंड में हैं 5 लोकसभा सीटें
उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं। इनमें से तीन सीटें गढ़वाल मंडल में और दो सीटें कुमाऊं मंडल में हैं। सूबे में अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीटें हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी
भारतीय जनता पार्टी

सूबे में मतदाताओं की संख्या
76.28 लाख

किस पार्टी के पास कितनी लोकसभा सीटें
अभी उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटें भाजपा के पास हैं। 

विधानसभा सीटें
उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इनमें से 57 सीटें भाजपा के पास और 11 सीटें कांग्रेस के पास हैं। दो सीटें निर्दलियों के पास हैं।

2017 विधानसभा चुनाव में हरीश रावत हार गए थे अपनी दोनों सीटें
हरीश रावत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में वो हरिद्वार ग्रामीण और किच्चा दोनों ही सीटों से चुनाव हार गए थे। हरीश रावत के बाद सूबे में इंदिरा हृदयेश भी बड़ा नाम हैं। वह सूबे की विधानसभा में विपक्ष की नेता हैं। हरीश रावत सरकार में इंदिरा वित्त और उच्च शिक्षा मंत्रालय संभाल चुकी हैं। इंदिरा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से जीत दर्ज की थी।  

मुख्यमंत्री
त्रिवेंद्र सिंह रावत

चुनावी मुद्दे
बेरोजगारी
रोड कनेक्टिविटी और शहरी इलाकों में पानी की समस्या
पलायन और ग्रामीण इलाकों की कृषि समस्या
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed