Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Slams Government says Election 2024 Fake Modi Is an Illegal PM Calls Gyanesh Kumar Corrupt

'2024 का चुनाव फर्जी था, मोदी अवैध प्रधानमंत्री': सरकार पर फिर बरसे राहुल गांधी; ज्ञानेश कुमार को बताया भ्रष्ट

Sat, 28 Nov 2026 06:25 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 28 Nov 2026 06:25 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को फर्जी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवैध प्रधानमंत्री कहा। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और दावा किया कि देश के युवा और जेन-जी इस मुद्दे पर पार्टी को घेर चुके हैं। राहुल के मुताबिक, भाजपा अब परिसीमन के जरिए चुनावी व्यवस्था में बदलाव का नया रास्ता तलाश रही है। आइए, विस्तार से जातने हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा...

विज्ञापन
Rahul Gandhi Slams Government says Election 2024 Fake Modi Is an Illegal PM Calls Gyanesh Kumar Corrupt
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने 2024 के चुनाव को फर्जी बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को फर्जी और अवैध प्रधानमंत्री कहा। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भ्रष्ट कहा। राहुल ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि देश के युवाओं और जेन-जी ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेर लिया है। उनके मुताबिक, अब सरकार परिसीमन के जरिए चुनावी व्यवस्था में बदलाव का नया रास्ता तलाश रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी पिछला चुनाव हारे हैं। वह वाराणसी से हारे हैं और अब नए तरीके से जान बचाने के लिए प्लान लेकर आए हैं। जेन-जी को यह मालूम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी भारत की आत्मा पर हमला कर रहे हैं, हम संविधान की रक्षा के लिए अडिग हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदान प्रक्रिया पर कब्जा कर लिया है। अब वह निर्वाचन क्षेत्रों के पूरे ढांचे को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं अपने हिसाब से तय करना है। राहुल ने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ युवाओं ने वोट चोरी के मुद्दे पर आवाज उठाई है और उसके लिए पहले से मौजूद रास्ते बंद कर दिए हैं। इसलिए सरकार नई योजना के जरिए दूसरा रास्ता खोलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को देश को तानाशाही में बदलने नहीं देगी।
विज्ञापन


राहुल ने जाति जनगणना और 2027 की जनगणना पर क्या सवाल उठाए?
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जाति जनगणना को किनारे कर दिया गया है और 2027 की जनगणना को अप्रासंगिक बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल क्यों करना चाहती है। राहुल के मुताबिक, नई जनगणना से ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जो भाजपा के लिए असहज होंगे। उन्होंने दावा किया कि पुराने आंकड़ों के आधार पर 2051 तक व्यवस्था स्थिर रखने का मतलब अगले 40 साल तक सामाजिक न्याय को पीछे करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी-एसटी और ओबीसी के अधिकारों पर क्या बोले राहुल?
राहुल ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या अगले 40 साल तक स्थिर रखी जाएगी, जबकि इस दौरान उनकी आबादी बढ़ सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के अधिकार कमजोर होंगे। राहुल ने अल्पसंख्यकों को भी उनके अधिकारों से वंचित किए जाने का दावा किया। उनके मुताबिक, जाति जनगणना के नतीजे सामने नहीं आने देने के पीछे यही वजह है।


परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर राहुल की मांग क्या है?
राहुल गांधी ने कहा कि परिसीमन आयोग को सभी राजनीतिक दलों की सहमति से काम करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण को 850 सीटों वाली लोकसभा के बजाय मौजूदा 543 सीटों पर ही लागू किया जाए। साथ ही, ओबीसी महिलाओं के लिए अलग उप-कोटा बनाने की मांग भी की। राहुल ने आरोप लगाया कि असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि भाजपा को भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद अपने हिसाब से दोबारा तैयार करने की छूट देना है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी व्यवस्था में बदलाव के जरिए सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed