फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election 2019 Uttar Pradesh date announced SP-BSP BJP CONGRESS

यूपी की 80 सीटों के लिए 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

Sun, 10 Mar 2019 05:44 PM IST
अभिषेक त्यागी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sun, 10 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019 Uttar Pradesh date announced SP-BSP BJP CONGRESS
नरेंद्र मोदी- प्रियंका-अखिलेश

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। यूपी में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को लोकसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को 20 राज्यों के 91 लोकसभा सीटों पर होगी।

विज्ञापन



वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर होगी। तीसरे चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों के लिए होगी। वहीं, चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों के लिए होगी। पांचवें चरण की वोटिंग 6 मई को 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों के लिए होगी। छठे चरण की  वोटिंग 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए होगी, जबकि सांतवें चरण की वोटिंग 19 मई को 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए   होगी। इसके बाद 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन


10 लाख पोलिंग बूथों पर 90 करोड़ लोग डालेंगे वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि 17वें लोकसभा चुनाव के लिए 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 90 करोड़ लोग इस चुनाव में वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। सभी संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ तैनात होगी। कंट्रोल रूम में 24 घंटे टोल फ्री नंबर पर बातचीत हो सकेगी। पोलिंग अधिकारियों की गाड़ी में जीपीएस लगा होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी की जो कि 1950 है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल और उत्तराखंड में एक चरण में मतदान होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में हैं लोकसभा की 80 सीटें
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। प्रदेश में सपा और बसपा गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मैदान में है। समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी 38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। तीन सीटों पर गठबंधन की साथी आरएलडी चुनाव लड़ रही है। सपा-बसपा गठबंधन ने सूबे में दो सीटें छोड़ी हैं।



इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019:  उत्तराखंड में 11 अप्रैल को होगी वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजे


कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की 71 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें आई थीं। जबकि दो सीटें 'अपना दल' ने जीती थीं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीती थीं।

सूबे में सत्तारूढ़ पार्टी
यूपी में  भारतीय जनता पार्टी/ अपना दल/ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) की गठबंधन सरकार है। 

इसे भी पढ़ें- 2019 के लोकसभा चुनाव में ये हैं 5 बड़े चुनावी मुद्दे जिनके इर्द-गिर्द घूम रही है राजनीति


लोकसभा सीटें
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। 

यूपी में राजनीति के बड़े चेहरे
अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी)
मुलायम सिंह यादव (समाजवादी पार्टी)
शिवपाल सिंह यादव ( पीएसपीएल)
मायावती (बहुजन समाजवादी पार्टी)
राहुल गांधी (कांग्रेस)
प्रियंका गांधी (कांग्रेस)
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस)
सोनिया गांधी (कांग्रेस)
राज बब्बर (कांग्रेस)
नरेंद्र मोदी (भारतीय जनता पार्टी)
योगी आदित्यनाथ (भारतीय जनता पार्टी)
राजनाथ सिंह (भाजपा)
ओम प्रकाश राजभर ( एसबीएसपी)
अनुप्रिया पटेल (अपना दल)


चुनावी मुद्दे
-किसानों के मुद्दे
-आरक्षण
-पुलवामा में हुआ आतंकी हमला और एयर स्ट्राइक
-कानून व्यवस्था की स्थिति
-अल्पसंख्यकों की समस्याएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed