फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election 2019 political statements of leaders BJP CONGRESS SP BSP 

अखिलेश ने की चुनाव से पहले यूपी डीजीपी को हटाने की मांग, राजनाथ बोले- न आकाश रोक सकता है न पाताल!

Sun, 10 Mar 2019 02:56 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 10 Mar 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019 political statements of leaders BJP CONGRESS SP BSP 
अखिलेश यादव ने की डीजीपी को हटाने की मांग - फोटो : Amar Ujala

चुनाव आयोग आज शाम पांच बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा कर सकता है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर हैं। इनमें विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग जाएगी। चुनाव तारीखों की घोषणा होने की खबर के साथ ही नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की डीजीपी को हटाने की मांग कर डाली है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव का कहना है, हम लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के डीजीपी को उनकी पोस्ट से हटाने की मांग करते हैं। पुलिसकर्मी खुद चोरी की वारदातों में शामिल हो रहे हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो इसके लिए डीजीपी भी जिम्मेदार हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मायावती ने यूपी के डीजीपी को हटाने की मांग की है तो एकदम ठीक की है।

विज्ञापन

 



बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग जाएगी और प्रधानमंत्री मोदी के शिलान्यास प्रोग्रामों से देश को मुक्ति मिल जाएगी।
 






गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई करने से हमें न ही धरती, न आकाश और न ही पाताल रोक सकता है। राजनाथ सिंह ने यूपी के उन्नाव में यह बात कही है। हालांकि उन्होंने यह बात चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के संदर्भ में नहीं कही है। 



ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के मद्देनजर महिलाओं को 33 फीसदी कोटा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनावों में टिकट वितरण में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed