फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: PM Modi said if come again their politics of case and religion will stop

भागलपुर में बोले पीएम मोदी - दुनिया में पाक को घास डालने वाला कोई नहीं बचा

Thu, 11 Apr 2019 01:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 11 Apr 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: PM Modi said if come again their politics of case and religion will stop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ हम कह रहे हैं कि जम्मू कश्मीर में भी आतंक के अड्डों पर ताला लगा देंगे, पाकिस्तान से पैसा लेने वालों को जेल में डालेंगे। वहीं कांग्रेस और उसके साथी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से आतंकवाद खत्म करने पर बात की जाएगी। बिहार के भागलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी सरकार की नीति स्पष्ट है कि हमारे जवानों को आतकवादियों और नक्सलियों से निपटने की पूरी आजादी होनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, दूसरी तरफ ये महामिलावटी हैं, जो कह रहे हैं कि हमारे जवानों के पास जो विशेष अधिकार है, उसको भी हटा देंगे। इन्हें देश को जवाब देना चाहिए कि वो वीर जवानों के साथ हैं या फिर आतंक फैलाने वालों के साथ। एनडीए सरकार की नीति स्पष्ट है। आतंकवाद से और नक्सलवाद से निपटने के लिए हमारे जवानों को खुली छूट दी जाएगी। आपको पता है कि 2014 से पहले पाकिस्तान का रवैया क्या था? आतंकवादी भी पाकिस्तान भेजता था और फिर हमलों के बाद धमकियां भी वही देता था।
विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई में उलझकर रह जाती थी, क्या भारत को ऐसे ही रहना चाहिए? हम जम्मू-कश्मीर में आतंक के ठिकानों का पता लगा लेंगे। पाकिस्तान से पैसा लेने वालों को जेल में डालेंगे। वहीं कांग्रेस और उसके साथी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से आतंकवाद खत्म करने पर बात की जाएगी। दरअसल ये डरे हुए हैं और देश को डरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव की महत्ता बताते हुए लोगों से कहा कि इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं चुनना है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनना है बल्कि एक मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार चुननी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मोदी दोबारा सत्ता में आया तो उनका भ्रष्टाचार, परिवारवाद राजनीति खत्म हो जाएगी। गरीबों के नाम पर लूट, धर्म और जाति की राजनीति रुक जाएगी। टुकड़े-टुकड़े गैंग भी टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed