रक्षामंत्री ने जताई बंगाल में नरसंहार की आशंका, 23 तारीख तक सुरक्षाबल तैनात रखने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक लोकसभा के छह चरणों के दौरान पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुए हैं। आज 19 मई को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। हर चरण के दौरान चुनाव यहां हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य में नरसंहार होने की आशंका जताई है और आदर्श आचार संहिता के 23 मई को खत्म होने तक चुनाव आयोग से केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती करने की मांग की है।
रक्षामंत्री ने कहा, 'बंगाल की मुख्यमंत्री शुरू से धमकी देती आ रही हैं। इसलिए हमें डर है कि आज मतदान खत्म होने के बाद तृणमूल कांग्रेस का उधर नरसंहार शुरू हो सकता है। इसी कारण हमारी मांग है कि केंद्रीय सुरक्षाबल वहां आदर्श आचार संहिता के खत्म होने तक तैनात रहें।'
Defence Minister Nirmala Sitharaman: Bengal ki CM jo shuru se dhamki deti aa rahi hain, isliye humein dar hai ki aaj polling khatm hone ke baad se TMC ka narsanghar udhar shuru hoga kya? Isliye hamari maang hai ki Central Armed Forces udhar rahen jab tak MCC khatam na ho. pic.twitter.com/hxnxlGtQOU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 19, 2019
रविवार को एक पोलिंग बूथ पर टीएमसी की महिला कार्यकर्ताओं के उलझने के बाद अनुपम हाजरा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं, डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निलांजन रॉय की गाड़ी पर भी हमला हुआ। डोंगरिया इलाके में उनकी कार के शीशे तोड़े गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनुपम हाजरा ने आरोप लगाया कि जादवपुर लोकसभा सीट के पोलिंग बूथ नंबर 150 और 137 पर अपने चेहरा छुपाकर महिला टीएमसी की कार्यकर्ता फर्जी वोट डाल रही हैं। जिनकी पहचान करना मुश्किल है। हाजरा ने कहा कि जब हमने इसपर आपत्ति जताई, तो उन्होंने मतदान केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। हाजरा का आरोप है कि चेहरा ढक कर टीएमसी की महिलाएं फर्जी वोटिंग का प्रयास कर रही हैं।
अनुपम हाजरा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के गुंडों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष, एक ड्राइवर और एक कार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने 3 पोलिंग एजेंटों को भी बचाया। टीएमटी गुंडे 52 बूथों पर धांधली करने वाले थे। लोग बीजेपी को वोट देने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वे लोगों को वोट नहीं करने दे रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.