{"_id":"5cc07a48bdec222ffc35b5ea","slug":"lok-sabha-election-2019-mahesh-giri-said-do-vote-or-country-will-go-in-hands-of-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट कटने के बाद भाजपा सांसद ने कहा- मौका न चूकें, नहीं तो देश 'लुटेरों' के हाथ में चला जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टिकट कटने के बाद भाजपा सांसद ने कहा- मौका न चूकें, नहीं तो देश 'लुटेरों' के हाथ में चला जाएगा
Thu, 25 Apr 2019 04:04 AM IST
अमर शर्मा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने नामांकन में मौजूद रहे महेश गिरी (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपने वर्तमान सांसद महेश गिरी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह क्रिकेटर गौतम गंभीर को मौका दिया है। लेकिन टिकट कटने के बाद महेश गिरी ने पार्टी से कोई बगावत नहीं दिखाई। उलटे वे गौतम गंभीर के नामांकन में शामिल हुए और उनके साथ पूरा रोड शो किया।
महेश गिरी ने बुधवार को एक वीडियो जारी करते हुए अपने प्रशंसकों से अपील की है कि टिकट न मिलने से उन्हें निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि वे किसी न किसी रूप में उनके बीच आगे भी बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह महत्त्वपूर्ण चुनाव है और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। लोगों को किसी तरह की गलतफहमी में नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि अगर लोग मौका चूक गए तो देश लुटेरों के हाथ में चला जाएगा।
महेश गिरि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े थे। अध्यात्म की दुनिया छोड़कर उन्होंने राजनीति शुरू की है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई और रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। फिलहाल, इस चुनाव में पार्टी ने उनकी जगह मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर को मौका दिया है।