{"_id":"5c63be05bdec227cde52f244","slug":"lok-sabha-election-2019-full-coverage-in-amarujala-com-loksabha-ka-mahasangram","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 के ऐतिहासिक चुनाव की सबसे बड़ी कवरेज, अमर उजाला पर लोकसभा का 'महासंग्राम'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2019 के ऐतिहासिक चुनाव की सबसे बड़ी कवरेज, अमर उजाला पर लोकसभा का 'महासंग्राम'
Wed, 13 Feb 2019 01:06 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का 'महासंग्राम'
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 का चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है। ये महासंग्राम है जिसमें हर छोटा-बड़ा दल और देश की जनता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले हैं। आपकी पसंदीदा वेबसाइट अमर उजाला डॉट कॉम ऐतिहासिक चुनाव की ऐतिहासिक कवरेज के लिए पूरी तरह तैयार है। ठीक वैसे ही जैसे हमने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान 'सत्ता का सेमीफाइनल' के जरिए तमाम राज्यों से जमीनी खबर और रिपोर्ट आप तक पहुंचाईं। अमर उजाला का चुनावी रथ एक बार फिर आ रहा है आपके शहर, आपके मोहल्ले। हम लेंगे आपकी राय, टटोलेंगे चुनावी मौसम का बदलता मिजाज, नेताओं से करेंगे बात। चुनावी रथ की शुरुआत होगी उत्तर प्रदेश से। उस सूबे से जहां से देश की सबसे ज्यादा यानी 80 लोकसभा सीटें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी जिसका देश उसका
उत्तर प्रदेश राजनीतिक रूप से इसलिए भी अहम है क्योंकि कांग्रेस यहां अपनी पूरी ताकत झोंकने वाली है। कांग्रेस ने अब तक बचा कर रखे गए अपने ट्रंप कार्ड प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। राजनीति से दूर रहने की बात करने वाली प्रियंका को कांग्रेस पार्टी में महासचिव का पद दिया गया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी महासचिव पद के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासत की कमान सौंपी है। उधर सपा और बसपा गठबंधन कर चुके हैं। 2014 में भारी संख्या में सीटें जीतने वाली भाजपा के सामने कड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
महागठबंधन होगा कितना प्रभावी
यह आम चुनाव इसलिए भी काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि भाजपा के राजनीतिक गोलबंदी में विपक्षी पार्टियों के 'महागठबंधन' भी दो फाड़ हो गई है। महागठबंधन का एक धड़ा कांग्रेस के साथ है तो दूसरा धड़ा ममता बनर्जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। दक्षिण भारत के राजनीतिक दल किस धड़े के साथ जाएंगे यह देखना भी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन