लोकसभा चुनाव 2019: वोट देने के लिए रोकी यात्रियों से भरी बस, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान चल रहा है। दो चरणों के मतदान हो चुके हैं। मतदान के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को लेकर कई तरह के किस्से सामने आ रहे हैं। एक उदाहरण मंगलूरू-शिवमोगा रूट पर बस चलाने वाले ड्राइवर विजय शेट्टी ने दिया।
गुरुवार को कर्नाटक में दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ। अपने बेहद व्यस्त शिड्यूल से उन्होंने वक्त निकाला और मतदान करने के लिए पहुंचे। मतदान केंद्र की तरफ वह पूरी शक्ति से दौड़कर गए। इसका वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। शेट्टी यात्रियों से भरी एक बस चला रहे थे।
शेट्टी मूदबिद्री के पास बेलुवई स्थित अपने पोलिंग बूथ पर बस रोकी और अपना वोट डाला। वह जयराज ट्रैवल्स के लिए काम करते हैं। बस रोककर जब वह पोलिंग बूथ की तरफ दौड़े तो यात्री घबरा गए। जब वह कुछ मिनट में वापस लौट आए तो यात्रियों को उनके इरादे का अहसास हुआ।
शेट्टी की उंगली पर वोट डालने के बाद लगाई गई स्याही थी। वोट डालने के बाद उन्होंने फिर से अपना काम शुरू किया। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वोटिंग की अहमियत बताने वाले इस वीडियो को कई लोग शेयर कर रहे हैं।
कौन हैं विजय शेट्टी
उडुपी जिले के काराकला के पास स्थित कांठवाड़ा कुकाडेलू गांव में रहने वाले विजय शेट्टी ने बताया कि वह हमेशा मतदान करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत देर तक यात्रियों को इंतजार करवाए बिना मतदान करता हूं।' पिछले दस सालों से शेट्टी बस ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.