फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election 2019 BJP fields record candidates Congress left behind

अमित शाह-मोदी की भाजपा ने बनाया एक और रिकॉर्ड, इस मामले में कांग्रेस को छोड़ा पीछे

Thu, 25 Apr 2019 04:02 AM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 BJP fields record candidates Congress left behind
नरेंद्र मोदी- अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उसने अपने इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा 437 उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा है। इसके पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में उसने सबसे ज्यादा 433 प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा था। अब तक की जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने इस बार केवल 423 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है। इसलिए, फिलहाल उम्मीदवारों की संख्या के मामले में कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने इसके पहले 1999 के चुनाव में 339, 2004 के चुनाव में 364 और 2014 के आम चुनाव में 428 उम्मीदवारों को उतारा था। अगर उम्मीदवारों की जीत की बात करें तो इस लिहाज से वह वर्तमान लोकसभा में उसके सबसे ज्यादा 282 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी जो भाजपा के लिए अब तक का सबसे बेहतर नतीजा है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शंकर शुक्ला ने अमर उजाला से कहा कि उनकी पार्टी ने लगभग दो साल पहले ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने की उपलब्धि हासिल की थी। भाजपा आज देश के हर कोने में पहुंच गई है। इस लिहाज से उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी उसी के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्ला ने कहा कि इसी के साथ हमारे एनडीए के सहयोगियों की संख्या भी 39 तक पहुंच चुकी है। यह बताता है कि हम दूसरे लोगों को अपने साथ जोड़ने में भी अन्य दलों से बहुत आगे हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवारों की संख्या और उसके सहयोगियों की संख्या, दोनों में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed