फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Deepender Hooda demand statue of Bankim Chandra installed Parliament complex target BJP

Lok Sabha: दीपेन्द्र हुड्डा ने संसद परिसर में बंकिम चंद्र की प्रतिमा लगाने की उठाई मांग, BJP पर भी साधा निशाना

Mon, 08 Dec 2025 09:41 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 08 Dec 2025 09:41 PM IST
सार

Deepender Hooda: कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने लोकसभा में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा में संसद परिसर में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग की। उन्होंने सरकार पर राष्ट्रवाद का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Lok Sabha Deepender Hooda demand statue of Bankim Chandra installed Parliament complex target BJP
दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस सांसद - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने संसद परिसर में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र ने देश को राष्ट्रीय गीत दिया है और उनकी प्रतिमा संसद में होनी चाहिए। उन्होंने सरकार को भरोसा दिलाया कि अगर ऐसी पहल लाई जाती है तो विपक्ष उसका समर्थन करेगा।

विज्ञापन


हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत माता को राजनीति में घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राष्ट्रवाद को चुनावी फायदा पाने का साधन बना रहे हैं। हुड्डा ने तंज किया कि आज देश में ‘वंदे मातरम’ से ज्यादा ‘वंदे वोटरम’ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि राष्ट्रभक्ति को वोटों में बदलने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की कांग्रेस की मांग
बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद ए. बिमोल अकोइजाम ने मणिपुर की स्थिति को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि तीन घंटे की चर्चा इस मुद्दे पर जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को बांटने वाली राजनीति करती है और उसका राष्ट्रवाद धार्मिक और सांस्कृतिक कल्पनाओं पर आधारित है। अकोइजाम ने कहा कि देश में बेरोजगारी, प्रदूषण और इंडिगो संकट जैसे मुद्दे गंभीर हैं, लेकिन सरकार उनका समाधान नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 हजार लोग हुए बेघर
अकोइजाम ने कहा कि मणिपुर हिंसा के कारण 65 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में असली मुद्दों की चर्चा से बच रही है और दिखावटी राष्ट्रवाद पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है।

ये भी पढ़ें- इंडिगो के खिलाफ यात्रियों ने CCPA से की क्लास एक्शन की मांग, सर्वे में लोगों ने खुलकर जताई नाराजगी

विपक्ष की आपत्ति
विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रवाद को राजनीतिक मुद्दा बनाकर असली समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभक्ति का मतलब लोगों की समस्याओं को दूर करना और उन्हें सुरक्षित रखना है, न कि सिर्फ नारों के सहारे राजनीति चलाना।


प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव
बहस के दौरान हुड्डा ने साफ कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय देश के महान लेखक थे और उन्होंने वंदे मातरम के जरिए लोगों में आजादी की भावना जगाई। इसलिए उनकी प्रतिमा संसद में लगाना देश की संस्कृति और इतिहास के सम्मान का सवाल है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रस्ताव लाया जाए, विपक्ष बिना शर्त समर्थन देगा।

वंदे मातरम पर हुई चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर मुद्दों पर चर्चा करवाने की इच्छुक नहीं है। वहीं सत्ता पक्ष ने कहा कि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। पूरे मुद्दे पर संसद में माहौल गर्म रहा और कई बार सदन में शोर-शराबा भी देखने को मिला।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article