{"_id":"693525762e49052ed00dcbfb","slug":"indigo-flight-angry-passengers-want-ccpa-to-take-class-action-provision-of-consumer-protection-act-2019-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo: इंडिगो के खिलाफ यात्रियों ने CCPA से की क्लास एक्शन की मांग, सर्वे में लोगों ने खुलकर जताई नाराजगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IndiGo: इंडिगो के खिलाफ यात्रियों ने CCPA से की क्लास एक्शन की मांग, सर्वे में लोगों ने खुलकर जताई नाराजगी
Sun, 07 Dec 2025 12:29 PM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:29 PM IST
सार
बड़ी संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। कई यात्री लगातार अपनी उड़ान के रद्द होने पर गुस्सा जता रहे हैं। वहीं, सैकड़ों यात्रियों ने इंडिगो की ओर से किराया वापसी की प्रक्रिया पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
इंडिगो संकट को लेकर यात्रियों ने की एयरलाइन पर क्लास एक्शन की मांग
- फोटो : PTI
विस्तार
बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने के चलते यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) से इंडिगो एयरलाइन पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
लोकल सर्किल्स की ओर से किए गए एक सर्वे में शामिल 32547 लोगों में से 87 फीसदी का मानना है कि इंडिगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, 10 फीसदी लोगों ने कुछ कह नहीं सकते का विकल्प चुना। इससे इतर 3 फीसदी लोगों का मानना है कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
इस सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया था कि क्या केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को इंडिगो की सेवा कमी के खिलाफ सामूहिक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए? इंडिगो के खिलाफ हजारों यात्रियों ने उड़ानों को रद्द करने और रिफंड जैसी तमाम सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
दिसंबर की शुरुआत में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और सेवा बाधित होने के बाद इंडिगो ने 5-15 दिसंबर के बीच यात्रा के लिए रद्दीकरण और रीशेड्यूलिंग फीस पर पूरी छूट का एलान किया है। सर्वे के मुताबिक कई यात्रियों का कहना है कि इस दौरान बुकिंग रद्द करने के बावजूद रिफंड का भुगतान किराये से काफी कम है।
क्या होता है क्लास एक्शन?
क्लास एक्शन एक तरह की कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें एक या ज्यादा व्यक्ति अपने समान दावे के साथ एक समूह के रूप में एक ही मुकदमा दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत आरोपित कंपनी पर कुप्रबंधन और धोखाधड़ी जैसे कृत्यों के के लिए सामूहिक मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
सर्वे के मुताबिक अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, साउथवेस्ट एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस पर इस तरह के मुकदमे किए गए थे। क्लास एक्शन का मकसद न्याय की प्रक्रिया को सरल और अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे समान मामलों में एक ही निर्णय लिया जा सके और न्यायालयों पर बोझ कम हो।