फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Chunav 2019a: JNU leader Kanhaiya Kumar can contest ekection against Giriraj Singh

बिहार : गिरिराज सिंह के सामने चुनाव लड़ सकते हैं जेएनयू नेता कन्हैया कुमार

Mon, 18 Mar 2019 08:44 AM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 Mar 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Chunav 2019a: JNU leader Kanhaiya Kumar can contest ekection against Giriraj Singh
गिरिराज सिंह, कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ रविवार को सीट बंटवारे का एलान कर दिया। भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया। भाजपा ने अपने दो बड़े नेताओं गिरिराज सिंह और शाहनवाज की सीट सहयोगियों को दे दी हैं। गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में आई है। 

विज्ञापन


नवादा सीट लोजपा को मिलने के बाद गिरिराज सिंह की बेगूसराय से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। बेगूसराय से ही जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार के भाकपा उम्मीदवार होने की संभावना है। अगर गिरिराज और कन्हैया आमने-सामने होंगे तो बेगूसराय सीट पर मुकाबला रोचक होगा। इसके अलावा गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।

विज्ञापन

किसको मिली कौनसी सीट

भाजपा:  पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, प्रह्लादपुर, सारण, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, उजियारपुर, सासाराम और औरंगाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीयू: बाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, झंझारपुर, काराकाज, गया और जहांनाबाद


लोजपा: हाजीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और जमुई

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए खासकर पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को लंबी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed