फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 voting percentage of first phase Live updates

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए छत्तीसगढ़ में 77 फीसदी वोटिंग, अंडमान में 70.6 फीसदी

Thu, 11 Apr 2019 07:25 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Apr 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 voting percentage of first phase Live updates
पहले चरण का मतदान - फोटो : Amar Ujala

17वें लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 20 राज्यों में मतदान संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ में 77 फीसदी मतदान हुआ। जबकि अंडमान निकोबार में 70.6 फीसदी वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 59.77 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि मेघालय में 62 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि तेलंगाना में 60.57 फीसदी वोटिंग हुई। मणिपुर में 78.20 फीसदी एवं लक्ष्यद्वीप में 65.9 फीसदी वोटिंग हुई है। सहारनपुर में पांच बजे तक 63.76 फीसदी एवं कैराना में 60 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, मुजफ्फरनगर में 60.80 एवं बिजनौर में 60.60 फीसदी वोटिंग हुई। मेरठ, बागपत, गाजियाबाद एवं गौतम बुद्ध नगर में क्रमश: 59.40 %, 60.40 %, 55.20 % एवं 58 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे तक उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर कुल 50.86 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि उत्तराखंड में 46.59 फीसदी मतदान हुआ। लक्ष्यद्वीप में सबसे ज्यादा 51.25 फीसदी वोटिंग हुई। मणिपुर में तीन बजे तक 68.90 फीसदी मतदान हुआ। मिजोरम में 55.20 फीसदी एवं त्रिपुरा में 68.65 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 69.94 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, नागालैंड में 68 फीसदी एवं तेलंगाना में 48.95 फीसदी मतदान हुआ है। असम में 59.5 फीसदी एवं मेघालय में 55 फीसदी मतदान हुआ है। महाराष्ट्र में 46.13 फीसदी मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे तक यूपी की आठ सीटों में मतदान
सहारनपुर में दोपहर तीन बजे तक 54.18 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, कैराना में 52.40 फीसदी एवं मुजफ्फरनगर में 50.60 फीसदी वोटिंग हुई। बिजनौर में 50.80 फीसदी और मेरठ में 51 फीसदी मतदान हुआ। बागपत में 51.20 फीसदी एवं गाजियाबाद में 47 फीसदी वोटिंग हुई। गौतम बुद्ध नगर में 49.72 फीसदी मतदान हुआ।

इसे भी पढ़ें-तस्वीरों में देखिए कहां-कहां दिग्गजों ने डाला वोट, 20 राज्यों में चल रही वोटिंग

दोपहर एक बजे तक यूपी में हुई थी 39 फीसदी वोटिंग
बिहार में दोपहर एक बजे तक 33.50 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि उत्तराखंड में 41.27 फीसदी वोटिंग हुई है। यूपी में 39 फीसदी वोटिंग हुई है। मिजोरम में दोपहर एक बजे तक 43.38 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि तेलंगाना एवं अरुणाचल प्रदेश में क्रमश: 38.8 फीसदी एवं 40.95 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, दोपहर एक बजे तक कुल वोटिंग 40 फीसदी से ज्यादा हुई है।

वहीं, सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग नागालैंड में हुई है। नागालैंड में 41 फीसदी वोटिंग हुई है। गौरतलब है कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों, उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।बड़ी तादाद में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं घरों से निकलर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, अंडमान एंव तेलंगाना सहित ही छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में वोटिंग जारी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक बजे तक 35.52 फीसदी मतदान हुआ है। सिक्किम में 39.08 फीसदी और मिजोरम में 46.5 फीसदी मतदान हुआ है।

बिहार के नवादा में 1 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग
बिहार में चार सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। औरंगाबाद में 1 बजे तक 34.60 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, गया में 33 फीसदी एवं नवादा में 37 फीसदी वोटिंग हुई है। जमुई में 29 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में 1 बजे तक कुल वोटिंग फीसदी 33.50 है।

इसे भी पढ़ें- 20 राज्यों में चुनाव का लाइव अपडेट्स

11 बजे तक नागालैंड में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
पहले चरण के लिए सबसे ज्यादा वोटिंग नागालैंड में हुई है। नागालैंड में 11 बजे तक 41 फीसदी वोटिंग हुई है। मेघालय में 27 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि हिमाचल प्रदेश में 27.48 फीसदी वोटिंग हुई है। तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक वोटिंग 22.84 फीसदी हुई है। मिजोरम में 29.8 फीसदी वोटिंग हुई है। मणिपुर में 35.03 फीसदी वोटिंग हुई है। लक्ष्यद्वीप में 23 फीसदी वोटिंग हुई है।

इसे भी पढ़ें-तस्वीरों में देखिए कहां-कहां दिग्गजों ने डाला वोट, 20 राज्यों में चल रही वोटिंग

 

जम्मू-कश्मीर की दो सीटों-बारामूला एवं जम्मू में मतदान जारी है। यहां 11 बजे तक 24.66 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर 38.08 फीसदी वोटिंग हुई है। त्रिपुरा की एक सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 26.5 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि उत्तराखंड में 11 बजे तक 23.10 फीसदी वोटिंग हुई थी। महाराष्ट्र में सात लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 13.7% फीसदी वोटिंग हुई थी।

दोपहर 1 बजे तक यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग फीसदी
सहारनपुर- 41.60 फीसदी
कैराना- 39.80 फीसदी
मुजफ्फरनगर- 37.60 फीसदी
बिजनौर- 40.80 फीसदी
मेरठ- 40.60 फीसदी
बागपत-38 फीसदी
गाजियाबाद- 33.20 फीसदी
गौतम बुद्ध नगर- 38.60 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed