फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Uma Bharti attack congress abt Gandhi surname in Firoj, PM Modi real follower

उमा भारती बोलीं- आदर पाने को फिरोज ने 'गांधी' शब्द जोड़ा, पीएम मोदी 'महात्मा' के सच्चे अनुयायी

Wed, 01 May 2019 09:41 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 01 May 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Uma Bharti attack congress abt Gandhi surname in Firoj, PM Modi real follower
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने वाले सच्चे अनुयायी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गांधी शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है। फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का अधिकार नहीं था, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। एक मोदीजी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलते हैं।

विज्ञापन

 
उमा भारती ने इंदिरा गांधी की फिरोज गांधी के साथ शादी के प्रसंग की ओर इशारा करते हुए ये बातें कही। यह पहला मौका नहीं है जब उमा भारती कांग्रेस पर हमला बोला हो। खासकर गांधी परिवार के सदस्यों पर वह पहले भी निशाना साधती रही हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती ने प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को चोरी का आरोपी कहा था। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि 'जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से देखेंगे, चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed