फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Shiv sena hits out at Sharad Pawar

क्या विपक्ष हर छह महीने में नया प्रधानमंत्री देना चाहता है: शिवसेना

Tue, 30 Apr 2019 07:59 PM IST
भाषा Published by: अमित मंडल Updated Tue, 30 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Shiv sena hits out at Sharad Pawar
संजय राउत - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों के बहुमत हासिल नहीं करने की स्थिति में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर राकांपा प्रमुख शरद पवार की टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए मंगलवार को शिवसेना ने जानना चाहा कि क्या विपक्ष की मंशा हर छह महीने पर नया प्रधानमंत्री देने की है।

विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि न बसपा प्रमुख मायावती, न आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, न पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, न राकांपा प्रमुख शरद पवार और न ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


राउत ने कहा, सिर्फ एक शख्स प्रधानमंत्री बन सकता है और वह हैं नरेंद्र मोदी जी। विपक्ष में किसकी इतनी साख है जो प्रधानमंत्री बने? या क्या विपक्ष की योजना स्थिर सरकार के नाम पर हर छह महीने में एक नया चेहरा देने की है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने चुनाव के बाद राजग के बहुमत हासिल नहीं करने के स्थिति में शीर्ष पद के लिए बनर्जी, नायडू और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का अहम दावेदारों के तौर पर हाल में समर्थन किया था।

राउत ने दावा किया कि पवार बाद में अपने बयान से पलट गए और कहा कि उन्होंने इन तीनों का नाम तब लिया जब उनसे पूछा गया कि गांधी के अलावा शीर्ष पद के दावेदार कौन हो सकते हैं। शिवसेना नेता ने कहा कि उनकी सफाई खोखली प्रतीत होती है। उनका पहले का बयान साबित करता है कि उन्हें गांधी में विश्वास नहीं है। 


इस बीच, पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में शिवसेना ने पवार पर तंज कसा है। संपादकीय में कहा गया है कि जिस तरह से 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद पवार ने ‘स्थिर सरकार’ के नाम पर भाजपा को समर्थन का ऐलान किया, इसे देखते हुए किसी को हैरत नहीं होगी कि अगर राकांपा प्रमुख 2019 के लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें कम पड़ने पर अमित शाह नीत पार्टी का समर्थन कर दें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed