बागी तेवर दिखाने के 20 दिन बाद शकील अहमद कांग्रेस से निष्कासित, मधुबनी से निर्दलीय मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में चली गई है। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने बगावत कर दी और मधुबनी से मैदान में निर्दलीय ही कूद पड़े।
शकील अहमद ने महागठबंधन के उम्मीदवार विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के बद्री पूर्वे के लड़ने के बावजूद पर्चा भरा है। करीब 20 बाद सही कांग्रेस एक्शन में आई और अहमद को निष्कासित कर दिया। दरअसल, अब तक पार्टी का कोई कदम न उठाना, बिहार में बाकी सहयोगियों को खटक रहा था। इसका असर चुनावी रणनीति पर भी पड़ रहा था। ऐेसे में कांग्रेस ने शकील अहमद पर कार्रवाई कर अपने नेता और गठबंधन के साथियों दोनों को संदेश देने की कोशिश की है।