{"_id":"5ce97095bdec2207226eb464","slug":"lok-sabha-chunav-2019-roopa-ganguly-alleges-tmc-for-violation-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपा गांगुली बोलीं, जहां भाजपा जीती वहां अब जमकर होगी टीएमसी की हिंसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रूपा गांगुली बोलीं, जहां भाजपा जीती वहां अब जमकर होगी टीएमसी की हिंसा
Sat, 25 May 2019 10:14 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 25 May 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
रूपा गांगुली
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने राज्य मेें हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति गंदी है। यहां जिन सीटों पर बीजेपी जीती है वहां अब तृणमूल कांग्रेस के लोग हिंसा करवाएंगे। उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर टीएमसी ने हिंसा न करवाई होती तो बीजेपी को 30 सीटों पर जीत मिलती।
विज्ञापन
BJP MP Roopa Ganguly: There is a kind of filth in politics of Bengal. Wherever BJP has won there will be even more commotion and torture, after all they are the ruling party (TMC), police is with them and their cadre is expert in this. pic.twitter.com/uTT4XXvupT
— ANI (@ANI) May 25, 2019विज्ञापन
गांगुली ने कहा कि बंगाल की राजनीति में एक तरह की गंदगी है। जहां बीजेपी को सीटें मिली हैं अब वहां लोगों पर ज्यादा अत्याचार और हिंसा होगी। उन्होंने कहा कि आखिर टीएमसी राज्य में सत्ताधारी पार्टी है और पुलिस उनके साथ मिली हुई है। इसके साथ ही रूपा ने कहा कि लोग अब ममता बनर्जी से ऊब गए हैं।
विज्ञापन
रूपा ने कहा हिंसा न होती तो बीजेपी की सीटों की संख्या 30 से ज्यादा होती, ममता को इसी बात का डर था और इसी के चलते चुनाव के सातों चरणों में उन्होंने हिंसा करवाई। उन्होंने कहा कि चिंता उन जगहों के लिए है जहां हम जीते हैं। अब वहां हिंसा होने की पूरी गुंजाइश है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपनी जड़ें जमाने में कामयाब हो गई है। बंगाल में बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की है।